ग्वालियर :भजन चलाने के विवाद पर भाजपा मीडिया प्रभारी के ड्राइवर को गोली मारी

ग्वालियर के तिकोनिया इलाके में दोपहर में मंदिर में भजन चलाने का विवाद इतना बढ़ गया कि भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के निजी ड्राइवर संतोष पांडे को गोली मार दी गई। गोली उनके कंधे में लगी है।
भजन चलाने के विवाद पर भाजपा मीडिया प्रभारी के ड्राइवर को गोली मारी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र के तिकोनिया इलाके में बीजासेन माता मंदिर पर भजन चलाने को लेकर हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के निजी चालक संतोष पांडे को गोली मार दी गई। गोली उनके बाएं कंधे में लगी है, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    घर से कट्टा लाकर किया फायर

    जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर बीजासेन माता मंदिर पर भजन चल रहा था। इसी दौरान संतोष पांडे के भाई का पास में रहने वाले सूरज रजक, निर्मल रजक और मुन्ना उर्फ पप्पी से भजन को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ने पर संतोष पांडे मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद के दौरान मुन्ना उर्फ पप्पी अपने घर से कट्टा लेकर आया और उसने फायर कर दिया। गोली सीधे संतोष पांडे के बाएं कंधे में जा लगी।

    तीनों आरोपी गिरफ्तार

    घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों सूरज रजक, निर्मल रजक और मुन्ना उर्फ पप्पी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से देशी कट्टा भी बरामद कर लिया है।

    आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार बरामद किया

    आपसी विवाद में फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों को कस्टडी में लिया है। उनसे एक हथियार बरामद हुआ है, फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है।

    अतुल सोनी, सीएसपी मुरार

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts