People's Update
Saturday, March 28, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Saturday, March 28, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    पश्चिम बंगाल में चारों तरफ अराजकता, राज्य में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है: अमित शाह
    नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन कर PM मोदी बोले- ये नौजवानों के भविष्य को उड़ान देगा
    दिल्ली एयरपोर्ट पर IndiGo विमान की सुरक्षित लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित
    योगी आदित्यनाथ बोले - जेवर एयरपोर्ट से उत्तर प्रदेश को नई पहचान मिलेगी
    नोएडा एयरपोर्ट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, यूपी को मिला नया 'जेवर'
    अमेरिका-इजरायल और ईरान के युद्ध में कूदा यमन इजरायल पर दागी मिसाइल
    IPL 2026 से पहले CSK को बड़ा झटका - धोनी चोटिल, शुरुआती दो हफ्ते बाहर
    मुंबई: अपहरण और लूट के आरोप में दो पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार
    अंतर्राष्ट्रीय

    रूस-यूक्रेन जंग : यूक्रेन का बड़ा दावा- 2 रूसी सैनिकों को बनाया बंधक, युद्ध रोकने के लिए यूरोपीय संघ से हुई विदेश मंत्री जयशंकर की बात

    Publish Date: 24 Feb 2022, 5:10 PM (IST)Updated On: 24 Feb 2022, 5:13 PM (IST)Reading Time: 11 Minute Read
    Follow on Google News
    राष्ट्रपति पुतिन द्वारा सैन्य कार्रवाई के आदेश के बाद रूस ने यूक्रेन पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमले शुरू कर दिए हैं। इस हमले में अब तक यूक्रेन के 40 सैनिकों और 10 आम लोगों की मौत हो गई है। यूक्रेन ने भी रूस के 50 सैनिकों को मार गिराने की बात कही है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इस बीच रूस के साथ राजनयिक संबंध तोड़ने का ऐलान किया। वहीं रूस-यूक्रेन युद्ध को कैसे रोका जाए, इसे लेकर यूरोपीय संघ के उच्चायुक्त ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात की।

    यूरोपीय संघ से हुई विदेश मंत्री जयशंकर की बात

    विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर ने बताया है कि यूक्रेन संकट को लेकर उनकी यूरोपीय संघ के HRVP जोसेप बोरेल फोंटेल्स से फोन पर बात हुई है। यूक्रेन में गंभीर स्थिति और भारत कैसे डी-एस्केलेशन प्रयासों में योगदान दे सकता है, इस बारे में चर्चा की।

    यूक्रेन का दावा- रूस के 2 सैनिक बनाए गए बंधक

    यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने दो रूसी सैनिकों को पकड़ लिया है। दावे को लेकर यूक्रेन ने एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें दो सैनिक बंधक बनाए गए हैं। [caption id="attachment_20506" align="aligncenter" width="600"] यूक्रेन का दावा- रूस के 2 सैनिक बनाए गए बंधक[/caption]

    यूक्रेन संकट पर पीएम मोदी करेंगे बैठक

    यूक्रेन संकट को लेकर अब पीएम मोदी बैठक करेंगे। बताया जा रहा है कि यूपी से लौटने के बाद पीएम यह बैठक करेंगे। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में रक्षा मंत्री, वित्त मंत्री और विदेश मंत्री समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी भाग लेंगे।

    यूक्रेन ने रूस से राजनयिक संबंध खत्म किए

    रूसी हमले के बाद यूक्रेन ने रूस से अपने सभी राजनयिक संबंध तोड़ दिए हैं। इसी के साथ उन्होंने एलान किया कि वे रूस के आगे सरेंडर नहीं करेंगे और जो कोई भी देश की रक्षा के लिए आगे आना चाहता है, उसे हथियार मुहैया कराएंगे। इसके अलावा मोलदोवा ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है।

    रूस के कदमों से डरे बाल्टिक देश, बुलाई नाटो की बैठक

    यूक्रेन संकट को लेकर नाटो गठबंधन में शामिल देशों ने आपात बैठक बुलाई है। बताया गया है कि रूस से सीमा साझा करने वाले पोलैंड और बाल्टिक देशों ने नाटो समझौते के अनुच्छेद 4 के तहत यह आपात बैठक बुलाई। आमतौर पर इस अनुच्छेद को तभी इस्तेमाल में लाया जाता है, जब किसी देश को अपनी अखंडता खतरे में लगती है।

    रूस के हमले में यूक्रेन के 40 जवानों की मौत

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस की तरफ से हुए हमले में यूक्रेन के 40 जवानों की मौत हो गई है। इसके अलावा दस नागरिकों के भी मारे जाने की खबर है। दर्जनभर से ज्यादा सैनिक घायल भी हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ ब्रिटेन के राष्ट्रपति बोरिस जॉनसन ने इस मामले में चिंता जताते हुए कहा है रूसी हमले को लेकर G-7 बात करूंगा।

    सेंसेक्स को लगा इस साल का सबसे बड़ा झटका

    रूस-यूक्रेन में युद्ध के बीच भारतीय शेयर बाजार साल के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। आज का कारोबार बंद होने पर सेंसेक्स 2788 अंकों की गिरावट के साथ 54,445 तो निफ्टी 842 अंकों की गिरावट के साथ 16,218 अंकों पर बंद हुआ है। 23 मार्च 2020 के बाद बाजार में प्वाइंट्स के मामले में ये सबसे बड़ी गिरावट है। निफ्टी में करीब 5 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है। ये भी पढ़ें- रूस-यूक्रेन के बीच जंग से सेंसेक्स मुंह के बल गिरा, निवेशकों को भारी नुकसान, क्रिप्टो पर भी असर

    हम रूस के सामने नहीं झुकेंगे: यूक्रेन के राष्ट्रपति

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस कितनी भी कोशिश क्यों न कर ले हम उसके सामने झुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हम रूस के हर हमले का करारा जवाब देंगे। वहीं यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि उन्होंने रूस के छह प्लेन मार गिराए हैं। इसके अलावा 50 रूसी सैनिक मारे गए हैं और 2 टैंक भी नष्ट किए गए हैं।

    यूक्रेन के लिए सभी स्पेशल फ्लाइट कैंसिल

    यूक्रेन के लिए सभी स्पेशल फ्लाइट कैंसिल कर दी गयीं हैं। ऐसे में इंडियन एंबेसी का कहना है कि भारतीय नागरिकों के लिए हम अतिरिक्त व्यवस्था कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि भारतीय नागरिकों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। वहीं बताया जा रहा है कि भारतीय नागरिकों को देश के पश्चिमी भाग में ट्रांसफर करने के लिए कोई व्यवस्था होते ही दूतावास जानकारी देगा।

    यूक्रेन ने पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार

    रूस, यूक्रेन के खिलाफ लगातार आक्रामक रुख अपनाता जा रहा है। इन सबके बीच मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूक्रेन के राजदूत ने पीएम नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप की गुजारिश की है। यूक्रेन के राजदूत ने कहा कि भारत के संबंध रूस से अच्छे हैं, इसलिए पीएम मोदी से गुजारिश है कि वे रूस के साथ बात कर इस तबाही को रोक दें।

    यूक्रेन का दावा- रूस के 50 सैनिक मारे

    यूक्रेन की सेना ने जंग के बीच बड़ा दावा किया है। इसमें कहा गया है कि यूक्रेन का Shchastya शहर फिलहाल यूक्रेन के ही कब्जे में हैं। कहा गया है कि वहां 50 रूसी सैनिकों को उन्होंने मार गिराए हैं। इसके अलावा छठा प्लेन भी मार गिराया है। इससे पहले पांच प्लेन और हेलिकॉप्टर गिराने का दावा था। ये भी पढ़ें- रूस के हमले के बाद यूक्रेन में अफरातफरी : कोई सड़क के रास्ते शहर छोड़ रहा, तो कोई खाने-पीने के सामान कर रहा स्टॉक

    रूसी हमले में सात की मौत, 9 जख्मी

    यूक्रेन में रूस के हमले की वजह से 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 9 जख्मी बताए जा रहे हैं।

    यूएन के महासचिव बोले- पुतिन सेना वापस ले जाएं

    यूएन के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने रूस से जंग रोकने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट किया, 'राष्ट्रपति पुतिन मानवता के नाम पर अपनी सेना को रूस वापस ले जाएं। यह विवाद अब थमना चाहिए।' [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1496750864089812996?t=WNzU21zDYJY9gU93gFXLiA&s=08[/embed]

    इटली ने की रूस की निंदा

    इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैघी ने यूक्रेन पर रूस के हमले की निंदा की। उन्होंने इस हमले को अनुचित बताते हुए कहा कि, 'हम एकता और दृढ़ संकल्प के साथ तुरंत जवाब देने के लिए यूरोपीय और नाटो सहयोगियों के साथ काम कर रहे हैं।'

    रूस ने दो गांवों पर किया कब्जा

    यूक्रेन की तरफ से दावा किया गया है कि दुश्मन (रूस) ने पूर्वी यूक्रेन की तरफ दो गांवों पर कब्जा कर लिया है।

    हम जवाब देंगे - बोरिस जॉनसन

    रूस के हमले पर इंग्लैंड के पीएम बोरिस जॉनसन ने कहा है कि इंग्लैंड और उसके सहयोगी देश इस हमले का मजबूती से जवाब देंगे।

    एक साथ 30 देश कर सकते हैं रूस पर हमला

    रूसी हमले से यूक्रेन में लगातार नुकसान की खबरों के बीच NATO ने आपात बैठक बुलाई है। जानकारी के मुताबिक NATO रूस के खिलाफ जोरदार कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, NATO के 30 सदस्य देशों की ओर से रूस पर हमला करने की बात सामने आ रही है। NATO रूस के खिलाफ आर्टिकल-4 का इस्तेमाल कर सकता है।

    यूक्रेन नेशनल गार्ड का HQ नष्ट

    रूस की सेना की ओर से दावा किया गया है कि उसने यूक्रेनी नेशनल गार्ड के मुख्यालय को नष्ट कर दिया गया है। यूक्रेनी सेना में बहुत अधिक लोग हताहत हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने दावा किया है कि उसने यूक्रेन के एयरबेस, एयर डिफेंस को नष्ट कर दिया है।

    भारत का रुख तटस्थ - विदेश राज्य मंत्री

    विदेश राज्य मंत्री डॉ. राजकुमार रंजन सिंह ने कहा कि, भारत का रुख तटस्थ है. हम शांतिपूर्ण समाधान की उम्मीद करते हैं।

    बेलारूस ने भी किया अटैक

    रूस के हमले के बाद अब बेलारूस ने भी यूक्रेन पर हमला कर दिया है। खेरसन एयरपोर्ट पर भी हमला किया गया है। यहां पर आग की ऊंची-ऊंची लपटें दिख रही हैं।

    5 रूसी विमान गिराने का दावा

    मिसाइल अटैक और बमबारी के बीच यूक्रेन की सेना का कहना है कि उन्होंने लुहान्स्क क्षेत्र में 5 रूसी विमानों और 1 हेलीकॉप्टर को मार गिराया है। यूक्रेन ने कहा कि हम इस हमले का जवाब देंगे और इस जंग को जीतेंगे।

    रूस ने किया तीन तरफा हमला : यूक्रेन

    यूक्रेन ने बयान जारी कर कहा कि, हम पर तीन तरफ से... रूस, बेलारुस और क्रीमिया बॉर्डर की ओर से हमला हुआ है। लुहांस्क, खारकीव, चेरनीव, सुमी और जेटोमिर प्रांतों में हमले जारी हैं। यूक्रेन ने अपने बयान में कहा कि- यही वक्त है, जब पूरी दुनिया को रूस को जवाब देना चाहिए और उसे रोकना चाहिए।

    अमेरिका के बॉम्बर यूरोप रवाना

    एक तरफ जहां रूस यूक्रेन पर ताबड़तोड़ मिसाइल से हमला कर रहा है। वहीं दूसरी ओर खबर है कि अमेरिका के बॉम्बर यूरोप में अज्ञात स्थान की ओर निकले हैं। [caption id="attachment_20451" align="aligncenter" width="600"] यूक्रेन की राजधानी कीव में गुरुवार सुबह धमाका देखा गया। - फोटो सीएनएन[/caption]

    रूस हुआ और आक्रामक

    रूस यूक्रेन के खिलाफ और ज्यादा हमलावर हो गया है। ताजा जानकारी के अनुसार रूस की सेना ने जानकारी दी है कि उसने यूक्रेन के सैन्य और हवाई अड्डों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया है।

    रूस का दावा- यूक्रेनी शहर निशाना नहीं

    यूक्रेन में मिसाइल अटैक और धमाकों के बीच रूस ने बयान जारी किया है। रूस ने कहा कि हमारे निशाने पर यूक्रेन के शहर नहीं है। हमारे हथियार यूक्रेन के सैन्य ठिकानों, एयरफील्ड, एयर डिफेंस फैसिलिटीज और एविएशन को तबाह कर रहे हैं। यूक्रेन की जनता पर कोई खतरा नहीं है। पुतिन ने ये ऐलान UNSC की बैठक के बीच किया। यह बैठक रूस-यूक्रेन तनाव पर ही चल रही है, अब रूस पर कड़ी कार्रवाई का फैसला लिया जा सकता है। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1496729684066766848?t=ccXnh2hTYu1rb88D-fFsjw&s=08[/embed]

    यूक्रेन में नेशनल इमरजेंसी की घोषणा

    रूसी हमले के मद्देनजर यूक्रेन की संसद ने नेशनल इमरजेंसी की घोषणा कर दी है। इमरजेंसी के ऐलान के साथ ही यूक्रेन ने अपने 30 लाख लोगों को तुरंत रूस छोड़ने के लिए कहा है। रूस ने बुधवार को यूक्रेनी बैंकों और रक्षा, विदेश, आंतरिक सुरक्षा जैसी अहम वेबसाइट पर साइबर अटैक किया।

    वापस आ रहा एयर इंडिया का विमान

    रूस के हमले के बाद यूक्रेन ने एहतियातन सभी नागरिक विमानों की उड़ाने रद्द कर दी हैं। यूक्रेन में फंसे भारतीय लोगों को रेस्क्यू करने गया एयर इंडिया का विमान AI1947, कीव, यूक्रेन में NOTAM (नोटिस टु एयर मिशन) के कारण दिल्ली वापस आ रहा है। [caption id="attachment_20452" align="aligncenter" width="600"] उत्तर-पूर्व यूक्रेन का शहर खरकीव[/caption]

    एक साथ यूक्रेन के 12 शहरों पर अटैक

    रूस ने जंग का ऐलान करते ही एक साथ यूक्रेन के 12 शहरों पर अटैक कर दिया है। यूक्रेन की राजधानी कीव समेत यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में मौजूद शहरों को निशाना बनाया गया है।

    कीव-खारकीव समेत कई यूक्रेनी शहरों में मिसाइल से हमला

    रूस ने कीव-खारकीव समेत कई यूक्रेनी शहरों में बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों से हमला शुरू कर दिया है। स्थिति भयावह होती जा रही है। कीव एयरपोर्ट को खाली कराया जा रहा है।

    यूक्रेन को नरसंहार से मुक्त करना है: रूस

    संयुक्त राष्ट्र में रूस के प्रतिनिधि ने कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा घोषित विशेष अभियान यूक्रेन के लोगों की रक्षा के लिए हैं, जो वर्षों से पीड़ित हैं। हमारा लक्ष्य यूक्रेन को नरसंहार से मुक्त करना है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 के अनुरूप निर्णय लिया गया है हम यूक्रेन में स्थिति का विश्लेषण करेंगे। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1496700173925289985?t=wb_Q2ufuXACVW4HG4ZLmmA&s=08[/embed]

    पुतिन बोले- अलगाववादी इलाकों ने मांगी मदद

    रूसी राष्ट्रपति का कहना है कि यूक्रेनी सेना हथियार डाले और वापस जाए। यूक्रेन की सेना ने रूस को डराया है और यह सब कुछ नियो नाजी लोगों के इशारे पर हो रहा है। पूर्वी यूक्रेन में 2014 में बने अलगाववादी इलाकों ने हमसे मदद मांगी थी, उनके कहने पर ही हम यह कदम उठा रहे हैं।

    यूक्रेन में मार्शल लॉ लागू

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन-रूस के युद्ध को टाला नहीं जा सकता। इसलिए रूस स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन लॉन्च कर रहा है। इसका लक्ष्य यूक्रेन पर कब्जा करना नहीं है। वहीं रूसी सेना के घुसने के बीच यूक्रेन ने अपने यहां मार्शल लॉ लगा दिया है। देश में आपातकाल पहले से लागू है।

    बाइडन बोले- जंग का जिम्मेदार रूस

    रूस के आक्रामक रवैये पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा, इस हमले से होने वाली मौतों और तबाही के लिए रूस अकेला जिम्मेदार है। अमेरिका और उसके सहयोगी एकजुट और निर्णायक तरीके से जवाब देंगे। दुनिया इसके लिए रूस को जवाबदेह ठहराएगी। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1496701301551337474?t=Slwo8S58aKG9LtB_QlEW4w&s=08[/embed]

    पुतिन की चेतावनी

    रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि, जो कोई भी हमारे साथ हस्तक्षेप करने की कोशिश करता है या हमारे लोगों के लिए खतरा पैदा करने की कोशिश करता है, उसे पता होना चाहिए कि रूस की प्रतिक्रिया तत्काल होगी और आपको ऐसे परिणामों की ओर ले जाएगी जैसा आपने अपने इतिहास में पहले कभी अनुभव नहीं किया है। उन्होंने आगे कहा कि यूक्रेन में (विशेष मिलिट्री ऑपरेशन की) हमारी योजनाओं में यूक्रेन के क्षेत्र पर कब्जा करना शामिल नहीं है।

    यूक्रेन के विदेश मंत्री ने कहा- हम जीतेंगे

    इधर, रूस की सैन्य कार्रवई के बाद यूक्रेन के विदेश मंत्री का बयान आया है। उन्होंने कहा कि रूस ने हमारे ऊपर हमला कर दिया है। यूक्रेन के शांतिपूर्ण शहरों में हमले किए जा रहे हैं। यह आक्रामकता का युद्ध है। यूक्रेन इससे अपनी रक्षा करेगा और जीतेगा। दुनिया को आगे आकर पुतिन को रोकना चाहिए। यह समय अब कार्रवाई का है।  

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    ‘ऐसी दीवानगी’ की शूटिंग शुरू

    साजिद नाडियाडवाला के बेटे सुभान का डेब्यू :‘ऐसी दीवानगी’ की शूटिंग शुरू

    फिर लौट रहा कोरोना? नए वैरिएंट ‘सिकाडा’ ने बढ़ाई टेंशन, 20 देशों में फैल चुका BA.3.2

    Corona New Variant :फिर लौट रहा कोरोना? नए वैरिएंट ‘सिकाडा’ ने बढ़ाई टेंशन, 20 देशों में फैल चुका BA.3.2

    होर्मुज से गुजर रहे भारत के दो जहाज, युद्धपोत के साथ भारतीय नौसेना सतर्क

    जंग के बीच भारत के लिए बड़ी खुशखबरी...होर्मुज से गुजर रहे भारत के दो जहाज, युद्धपोत के साथ भारतीय नौसेना सतर्क

    रुपये की गिरावट पर सख्त कदम, बैंकों के डॉलर पोजिशन पर लगाई सीमा

    RBI Action:रुपये की गिरावट पर सख्त कदम, बैंकों के डॉलर पोजिशन पर लगाई सीमा

    दिल राजू की फिल्म में तीन दिग्गज एक साथ, सलमान के साथ नजर आएगा उनका फेवरेट

    दिल राजू की फिल्म में तीन दिग्गज एक साथ, सलमान के साथ नजर आएगा उनका फेवरेट

    'दिन' में हो रहा बड़ा बदलाव! वैज्ञानिकों के सामने नई चुनौती

    बढ़ी मंगल की चाल...'दिन' में हो रहा बड़ा बदलाव! वैज्ञानिकों के सामने नई चुनौती

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को बताया शांतिदूत, 8 युद्ध रुकवाने का किया दावा

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को बताया शांतिदूत, 8 युद्ध रुकवाने का किया दावा

    इंस्टाग्राम फ्रेंड ने बुलाकर किया रेप, होटल में 2 घंटे तक बनाए रखा बंधक रखा; परिजन ने लगाए गैंगरेप के आरोप

    भोपाल:इंस्टाग्राम फ्रेंड ने बुलाकर किया रेप, होटल में 2 घंटे तक बनाए रखा बंधक रखा; परिजन ने लगाए गैंगरेप के आरोप

    कोरियन TV स्टार Lee Sang Bo का रहस्यमयी निधन बना सवाल

    ड्रग्स, डिप्रेशन या कोई बड़ा राज?कोरियन TV स्टार Lee Sang Bo का रहस्यमयी निधन बना सवाल

    1 अप्रैल से महंगा होगा सफर: चुकाना होगा 5 से 10 प्रतिशत ज्यादा टोल टैक्स, लोगों में नाराजगी

    MP news: 1 अप्रैल से महंगा होगा सफर: चुकाना होगा 5 से 10 प्रतिशत ज्यादा टोल टैक्स, लोगों में नाराजगी

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Auto
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....