PlayBreaking News

रूस के हमले के बाद यूक्रेन में अफरातफरी : कोई सड़क के रास्ते शहर छोड़ रहा, तो कोई खाने-पीने के सामान कर रहा स्टॉक

Follow on Google News
रूस के हमले के बाद यूक्रेन में अफरातफरी : कोई सड़क के रास्ते शहर छोड़ रहा, तो कोई खाने-पीने के सामान कर रहा स्टॉक
रूस ने यूक्रेन के साथ जंग की शुरुआत कर दी है। गुरुवार सुबह 9 बजे (भारतीय समयानुसार) राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सैन्य कार्रवाई के ऐलान के 5 मिनट बाद यूक्रेन में धमाके सुनाई दिए। रूस के हमले के बाद यूक्रेन में अफरातफरी का माहोल देखने को मिल रहा है। कोई जान बचाने के लिए सबवे स्टेशन में छिपा तो कोई सड़क के रास्ते शहर छोड़ने की तैयारी में हैं। वहीं यूक्रेन में रहने वाले छात्रों के लिए केंद्र सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं।

हवाई हमलों की वजह से हुआ भारी नुकसान

[caption id="attachment_20474" align="aligncenter" width="600"] कीव शहर में हवाई हमलों के बाद भारी नुकसान[/caption] [caption id="attachment_20478" align="aligncenter" width="600"] खार्कीव शहर के बाहर हवाई हमलों की वजह से भारी तबाही, अपने परिजन की मौत पर दुख जताता व्यक्ति[/caption]

हमले में घायल हुए लोग

[caption id="attachment_20472" align="aligncenter" width="600"] हवाई हमले में खार्कीव शहर कई लोग घायल हो गए।[/caption]

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

यूक्रेन में रहने वाले छात्रों के लिए केंद्र सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं। इसके साथ-साथ वहां फंसे लोग दी गई वेबसाइट पर भी मदद मांग सकते हैं।

यूक्रेन की राजधानी में मची भगदड़

रूस के हमले के बाद यूक्रेन के लोगों में राजधानी कीव को छोड़ने के लिए भगदड़ मच गई है। इसकी वजह से कीव की सड़कों पर भारी जाम लग गया है। इसी बीच यूक्रेन के सेंट्रल बैंक के गर्वनर ने कहा है कि वह कैश लिमिट सेट कर रहे हैं। इसके बाद लोग अपने अकाउंट से एक दिन में 100,000 Ukrainian hryvnia (2,55,413.64 INR) ही निकाल पाएंगे। [caption id="attachment_20468" align="aligncenter" width="600"] साउथ ईस्ट यूक्रेन के मारिउपोल में ATM के बाहर लोगों की भीड़ देखी गई।[/caption]

यूक्रेन के राष्ट्रपति बोले- तैयार कर रहे पुतिन विरोधी गठबंधन

यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने बताया है कि उन्होंने विभिन्न देशों से बात करके मदद मांगी है। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ट्वीट किया है कि अमेरिका के राष्ट्रपति, जर्मनी के चांसलर, यूरोपियन काउंसिल के अध्यक्ष, पोलैंग के राष्ट्रपति, यूके के राष्ट्रपति से बात की है। उनसे पुतिन को यह जंग रोकने के लिए कहा है। पुतिन विरोधी गठबंधन तैयार किया जा रहा है। उसपर प्रतिबंध लगने चाहिए। यूक्रेन को डिफेंस और वित्तीय सहायता मिलनी चाहिए। [caption id="attachment_20451" align="aligncenter" width="600"] यूक्रेन की राजधानी कीव में गुरुवार सुबह धमाका देखा गया। - फोटो सीएनएन[/caption]

आज यूरोप के इतिहास का काला दिन- जर्मनी के चांसलर

जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्जो की रूस की सैन्य कार्रवाई पर प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने इसे यूरोप के इतिहास का काला दिन बताया। वहीं यूके के पीएम बोरिस जॉनसन ने कहा कि आशा है कि यूक्रेन रूस का सामना कर लेगा। [caption id="attachment_20465" align="aligncenter" width="600"] कीव में धमाकों के बाद जान बचाने के लिए सबवे स्टेशन में बैठे लोग।[/caption]

राजधानी कीव में अफरातफरी

रूस के हमले के बाद से यूक्रेन की राजधानी कीव में अफरातफरी का माहौल है। लोग अपनी कारों से शहर छोड़कर भाग रहे हैं। कई जगह ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1496744663654420480?t=dm8FCKg8oeqAFJDw735bCw&s=08[/embed]

भारत ने जारी की एजवाइजरी

यूक्रेन में बिगड़ते हालातों के बीच भारत ने वहां मौजूद लोगों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि स्थिति अभी खराब है, ऐसे में जहां हैं, वहीं रहें। लोगों से अपने घरों, हॉस्टल आदि में ही रुकने को कहा गया है। साथ ही कहा गया है कि जो लोग यूक्रेन की राजधानी कीव या वेस्टर्न कीव की तरफ गए हैं तो वापस अपने घरों की तरफ लौट जाएं।

एयरपोर्ट पर अटैक का वीडियो

पश्चिमी यूक्रेन के इवानो-फ्रैंकिव्स्क में एयरपोर्ट पर मिसाइल से हमले का वीडियो आया सामने। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1496740814126346240?t=IM5Y27ejPqKjI3IatUtPMA&s=08[/embed] ये भी पढ़ें- रूस-यूक्रेन जंग LIVE : रूसी हमले में अबतक 7 की मौत, 9 जख्मी; यूएन के महासचिव बोले- पुतिन सेना को वापस बुलाएं [caption id="attachment_20466" align="aligncenter" width="600"] रूस के हमले के बाद की पहली तस्वीरें आईं[/caption]

कीव में धमाके का वायरल वीडियो

[embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1496708766649118722?cxt=HHwWhMCrhbCssMUpAAAA[/embed] ये भी पढ़ें- रूस-यूक्रेन के बीच जंग से सेंसेक्स मुंह के बल गिरा, निवेशकों को भारी नुकसान, क्रिप्टो पर भी असर
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts