डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को बताया शांतिदूत, 8 युद्ध रुकवाने का किया दावा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जंग के बीच फ्लोरिडा में फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव प्रायोरिटी समिट के दौरान खुद को 'शांतिदूत' बताते हुए कई बड़े दावे किए। उन्होंने कहा कि उनके प्रयासों से कई लंबे समय से चल रहे युद्ध खत्म हुए और लाखों लोगों की जान बची। साथ ही उन्होंने ईरान को लेकर भी कड़े संकेत दिए।
Follow on Google News
डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को बताया शांतिदूत, 8 युद्ध रुकवाने का किया दावा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ट्रम्प ने खुद को शांति लाने वाला नेता बताया है, साथ ही ईरान के खिलाफ कड़े रुख के संकेत भी दिए है। जहां एक तरफ बातचीत जारी है, वहीं दूसरी तरफ सैन्य कार्रवाई की चेतावनी भी बनी हुई है।

    8 युद्ध को खत्म करने का दावा 

    ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में करीब 8 बड़े युद्धों को खत्म करवाया। उनके मुताबिक इनमें से कई युद्ध 20 से 30 साल तक चले थे। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन संघर्षों के खत्म होने से लाखों-करोड़ों लोगों की जान बची। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भले ही यह बात सुनने में बड़ी लगे, लेकिन वे सच में चाहते हैं कि लोग उन्हें एक “महान शांतिदूत” के रूप में याद रखें।

    ये भी पढ़ें: Mp news: 1 अप्रैल से महंगा होगा सफर: चुकाना होगा 5 से 10 प्रतिशत ज्यादा टोल टैक्स, लोगों में नाराजगी

    ईरान को लेकर ट्रंप का सख्त रुख

    ट्रम्प ने ईरान को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने दावा किया कि अभी भी 3 हजार 554 लक्ष्य ऐसे हैं जिन पर अमेरिका कार्रवाई कर सकता है। इससे साफ संकेत मिलता है कि अगर हालात बिगड़ते हैं तो सैन्य कार्रवाई तेज हो सकती है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल बातचीत जारी है और कुछ फैसले जल्द ही लिए जाएंगे।

    ये भी पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट पर ‘फुल इमरजेंसी’ : इंडिगो फ्लाइट में इंजन फेल होने की आशंका! सुरक्षित लैंडिंग से टला बड़ा हादसा

    ईरान का डिफेंस सिस्टम हुआ कमजोर 

    ट्रम्प ने यह भी कहा कि ईरान ने अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर USS Abraham Lincoln पर 101 मिसाइलें दागीं, लेकिन सभी को हवा में ही मार गिराया। उनके अनुसार, अब ईरान की एयर डिफेंस सिस्टम काफी कमजोर हो चुकी है और अमेरिका आसानी से उसके ऊपर से उड़ान भर सकता है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts