भोपाल:इंस्टाग्राम फ्रेंड ने बुलाकर किया रेप, होटल में 2 घंटे तक बनाए रखा बंधक रखा; परिजन ने लगाए गैंगरेप के आरोप

भोपाल के मंगलवारा इलाके में एक महिला के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि इंस्टाग्राम पर बने दोस्त ने मिलने के बहाने बुलाकर महिला को होटल ले गया और वहां उसके साथ जबरदस्ती की।
Follow on Google News
इंस्टाग्राम फ्रेंड ने बुलाकर किया रेप, होटल में 2 घंटे तक बनाए रखा बंधक रखा; परिजन ने लगाए गैंगरेप के आरोप
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल के मंगलवारा इलाके में एक महिला के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि इंस्टाग्राम पर बने दोस्त ने मिलने के बहाने बुलाकर महिला को होटल ले गया और वहां उसके साथ जबरदस्ती की। आरोपी ने महिला को करीब 2 घंटे तक कमरे में बंधक बनाकर रखा।

    अस्पताल से लौट रही थी पीड़िता

    29 वर्षीय पीड़िता टीला जमालपुरा इलाके की रहने वाली है। शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे वह अपने रिश्तेदार को देखने चिरायु अस्पताल गई थी और वहीं से घर लौट रही थी। इसी दौरान उसके इंस्टाग्राम फ्रेंड हारिस खान का फोन आया। आरोपी ने महिला पर मिलने का दबाव बनाया और मना करने पर बदनाम करने की धमकी दी। महिला ने बताया कि वह मनोहर डेयरी के पास है, जिस पर आरोपी वहीं पहुंच गया।

    ये भी पढ़ें: MP में बदलाव की तैयारी! सरकारी नौकरी में दो से ज्यादा बच्चे वालों को भी मौका

    पति की हत्या की धमकी देकर होटल ले गया

    मनोहर डेयरी के पीछे हमीदिया रोड के पास आरोपी ने महिला से मुलाकात की। यहां उसने महिला को पति की हत्या की धमकी दी और जबरन उसके ही दोपहिया वाहन से होटल ले गया। होटल के कमरे में आरोपी ने महिला के साथ रेप किया और उसे करीब 2 घंटे तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान महिला के परिजन लगातार उसे फोन करते रहे, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं किया।

    देर रात घर लौटी पीड़िता

    करीब रात 2:30 बजे महिला किसी तरह घर पहुंची और पूरी घटना अपने पति और परिजनों को बताई। इसके बाद परिजन पहले हनुमानगंज थाने पहुंचे, लेकिन घटनास्थल मंगलवारा थाना क्षेत्र में आने के कारण मामला वहां दर्ज कराया गया।

    गैंगरेप की बात से किया इनकार

    शुरुआत में परिजनों ने गैंगरेप का आरोप लगाया था, लेकिन पुलिस के सामने दिए गए बयान में पीड़िता ने साफ किया कि उसके साथ एक ही आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है।

    ये भी पढ़ें: Mp news: 1 अप्रैल से महंगा होगा सफर: चुकाना होगा 5 से 10 प्रतिशत ज्यादा टोल टैक्स, लोगों में नाराजगी

    पुलिस ने दर्ज किया मामला

    मंगलवारा थाना पुलिस ने आरोपी हारिस खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। टीआई अजय सोनी के मुताबिक, आरोपी की पहचान हो चुकी है और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

    Sumit Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts