PlayBreaking News

ड्रग्स, डिप्रेशन या कोई बड़ा राज?कोरियन TV स्टार Lee Sang Bo का रहस्यमयी निधन बना सवाल

साउथ कोरिया के टीवी और फिल्म स्टार ली सांग-बो का रहस्यमयी निधन। उनके घर पर परिवार ने पाया उनका शव। कुछ साल पहले ड्रग्स केस में फंसे थे, लेकिन 2022 में उन्हें क्लीन चिट मिली थी।
Follow on Google News
कोरियन TV स्टार Lee Sang Bo का रहस्यमयी निधन बना सवाल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    साउथ कोरिया के टीवी और फिल्म जगत के जाने-माने अभिनेता ली सांग-बो अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनके फैंस के लिए यह खबर एक झटका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार को उनके प्योंगटेक स्थित घर में परिवार के किसी सदस्य ने उनका शव रहस्मयी तरीके से गिरा पाया। फिलहाल, मौत की वजह जानने के लिए जांच शुरू हो चुकी है।

    उनकी एजेंसी कोरिया मैनेजमेंट ग्रुप (KMG) ने बयान में कहा, हमने यह दुखद खबर देखी है और अभी स्थिति को समझने की कोशिश कर रहे हैं।

    पिता और मां-बहेन को खोने का दर्द

    ली सांग-बो की जिंदगी हमेशा आसान नहीं रही। हाल के कुछ सालों में उन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया। उनके पिता की मौत के बाद, एक ट्रैफिक हादसे में उनकी मां और बहन भी इस दुनिया से चली गईं।

    ये भी पढ़ें: अब हम भी इस जंग में हैं! अमेरिका-इजरायल और ईरान के युद्ध में कूदा यमन, इजरायल पर दागी मिसाइलें!

    /img/99/1774686576649

    एक फैन ने सोशल मीडिया पर लिखा, ली सांग-बो ने बहुत दर्द सहा। उन्होंने अपने जीवन में कई कठिन समय देखे। फैंस का कहना है कि उनके निधन से साउथ कोरिया का मनोरंजन उद्योग भी गहरा सदमे में है।

    ड्रग्स केस और क्लीन चिट का सच

    कुछ साल पहले ली सांग-बो का नाम ड्रग्स केस में आया था। आरोप था कि वह गैर-कानूनी ड्रग्स का सेवन कर रहे थे। लेकिन 2022 में उन्होंने इस मामले में क्लीन चिट पा ली। जांच में यह साबित हुआ कि उन्होंने कोई गैर-कानूनी ड्रग्स नहीं ली थी। दरअसल, वे डिप्रेशन की दवाओं ले रहे थे, जो डॉक्टर की सलाह पर थी। फैंस के लिए यह खबर एक राहत थी, लेकिन अब उनकी अचानक मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

    ये भी पढ़ें: रूस ने अमेरिका, जापान और साउथ कोरिया को दी चेतावनी : विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव बोले- उत्तर कोरिया के खिलाफ सैन्य गठबंधन से बचें

    डिप्रेशन और मानसिक स्वास्थ्य की कहानी

    ली सांग-बो लंबे समय तक डिप्रेशन की दवाओं पर थे। उनके करीबी बताते हैं कि उन्होंने कई बार इस मानसिक लड़ाई का सामना किया।

    /img/99/1774686573474

    टीवी-फिल्मों की दुनिया के चमकते सितारे

    ली सांग-बो ने अपने करियर की शुरुआत 2006 में शो ‘इनविजिबल मैन चोई जंग-सू’ से की थी। इसके बाद उन्होंने कई लोकप्रिय टीवी शोज में काम किया, जैस-

    • ‘गोल्डन एरा ऑफ डॉटर्स-इन-लॉ’
    • ‘बैड लव’
    • ‘प्राइवेट लाइव्स’
    • ‘रुगल’
    • ‘मिस मोंटे-क्रिस्टो’
    • ‘एलिगेंट एम्पायर’

    टीवी के अलावा, उन्होंने ‘मेफिस्टो’, ‘सीक्रेटली ग्रेटली’ में भी अपनी प्रतिभा दिखाई, उनकी अदाकारी को दर्शकों और क्रिटिक्स ने हमेशा सराहा।

    सोशल मीडिया पर भावनाओं का तूफान

    ली सांग-बो के फैंस सोशल मीडिया पर उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त कर रहे हैं। कई लोग उनकी पुरानी तस्वीरें और यादें साझा कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, उनकी मुस्कान और अभिनय हमेशा हमारी यादों में रहेंगे।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts