Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Himachal News:चंबा में दर्दनाक हादसा, 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; आठ लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। बर्फीले पहाड़ी मार्ग पर जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार आठ लोगों की मौत हो गई।
चंबा में दर्दनाक हादसा, 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; आठ लोगों की मौत

चंबा जिले के साच दर्रा मार्ग पर एक कार 500 मीटर गहरी खाई में गिरने से आठ लोगों की जान चली गई। वाहन में दो परिवारों के सदस्य और एक स्थानीय चालक सवार थे। दुर्गम क्षेत्र और खराब मौसम के कारण राहत और बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन मृतकों के शव निकालने और हादसे के कारणों की जांच में जुटे हैं।

बैरागढ़-साच पास-किल्लर मार्ग पर हुआ हादसा 

पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना चुराह उपमंडल के बैरागढ़-साच पास-किल्लर मार्ग पर हुई। बताया जा रहा है कि कार बर्फबारी का आनंद लेने के लिए साच दर्रा क्षेत्र की ओर जा रही थी। देर रात हुए इस हादसे की जानकारी स्थानीय लोगों को अगले दिन दोपहर में मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके के लिए रवाना हुईं।

ये भी पढ़ें: मप्र की शान : रायसेन की बेटी ने एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा, अंजना यादव ने रचा इतिहास

तीन शव बरामद 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन में कुल आठ लोग सवार थे। इनमें दो परिवार शामिल थे, जिनमें एक परिवार बेंगलुरु और दूसरा छत्तीसगढ़ से आया था। इनके साथ स्थानीय टैक्सी चालक भी मौजूद था। सभी लोग धूमने के लिए क्षेत्र में पहुंचे थे और एक ही वाहन से यात्रा कर रहे थे। 

शवों को निकाला जा रहा बाहर 

चंबा पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। हालांकि खड़ी ढलान, खराब मौसम और दुर्गम परिस्थितियों के कारण अभियान में काफी दिक्कतें आ रही हैं। अधिकारियों के अनुसार इलाके में मोबाइल नेटवर्क भी उपलब्ध नहीं है, जिससे काफी दिक्कत आ रही है। स्थानीय लोग भी पुलिस के साथ मिलकर बचाव अभियान में सहयोग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: MP में जनगणना 2027 का पहला चरण पूरा: 30 मई तक खत्म हुआ मकान सूचीकरण अभियान, 7 लाख परिवारों ने खुद भरी जानकारी

जीपीएस लोकेशन से चला हादसे का पता

जब वाहन निर्धारित समय के बाद भी वापस नहीं लौटा तो वाहन मालिक को चिंता हुई। उसने टैक्सी की जीपीएस लोकेशन की जांच की, जिसमें वाहन एक ही स्थान पर स्थिर दिखाई दिया। इसके बाद स्थानीय स्तर पर खोजबीन शुरू की गई। तलाशी अभियान के दौरान कार गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त मिली, जिसके बाद प्रशासन को हादसे की सूचना दी गई और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts