IPL 2026:लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी RCB, गुजरात को 5 विकेट से हराया; कोहली ने नाबाद 75 रन बनाए

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने लगातार दूसरी बार IPL चैंपियन बनकर इतिहास रच दिया है। रोमांचक फाइनल मुकाबले में RCB ने गुजरात को 5 विकेट से हराया जिसमें विराट कोहली ने नाबाद 75 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को यह ऐतिहासिक जीत दिलाई।
लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी RCB, गुजरात को 5 विकेट से हराया; कोहली ने नाबाद 75 रन बनाए

Live Updates

11:10 PM 31/05/26

बेंगलुरु को पांचवां झटका

अरशद खान ने टिम डेविड को 24 रन पर आउट कर RCB को एक और झटका दिया। 

10:55 PM 31/05/26

कोहली की 25 बॉल में फिफ्टी

विराट कोहली ने फाइनल में सिर्फ 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह IPL फाइनल में कोहली का सबसे तेज अर्धशतक है।

Twitter Post

 

10:35 PM 31/05/26

बेंगलुरु ने पावरप्ले में 70 रन बनाए

RCB ने पावरप्ले में 2 विकेट पर 70 रन बना लिए। रबाडा के एक ओवर में अय्यर ने 18 रन और दूसरे ओवर में कोहली ने 19 रन बटोर लिए। RCB ने सिर्फ 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। कोहली ने पावरप्ले की आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर RCB को 70 रन तक पहुंचा दिया।

10:19 PM 31/05/26

रबाडा ने पडिक्कल को किया आउट

छठे ओवर की पहली गेंद पर रबाड़ा ने देवदत्त पडिक्कल को 1 रन बनाकर आउट कर दिया। इस विकेट के साथ रबाडा सीजन में 29 विकेट के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए।

Twitter Post

 

10:12 PM 31/05/26

RCB का पहला विकेट गिरा

62 रन के स्कोर पर RCB के पहला विकेट गिरा है। वेंकटेश को 32 रन पर मोहम्मद सिराज ने आउट किया।

09:35 PM 31/05/26

बैंगलुरु को 156 रन का टारगेट मिला

Twitter Post

 

09:31 PM 31/05/26

राशिद का विकेट गिरा

गुजरात टाइटंस को 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर राशिद खान का विकेट गिरा। रसिख सलाम की शॉर्ट गेंद पर राशिद ने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की जहां रोमारियो शेफर्ड ने शानदार कैच लिया। राशिद 3 गेंदों में 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

09:15 PM 31/05/26

गुजरात का सातवां विकेट गिरा

गुजरात का 142 रन पर सातवां विकेट गिरा है। होल्डर 7 रन बनाकर भुवनेश्वर की बॉल पर आउट हुए।

09:00 PM 31/05/26

तेवतिया 7 रन बनाकर आउट

गुजरात का 115 के स्कोर पर छठा विकेट गिरा है। तेवतिया 7 रन बनाकर रसिख की बॉल पर आउट हुए।

08:51 PM 31/05/26

15 ओवर में गुजरात के 105 रन

गुजरात टाइटंस ने 15 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 105 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर बटलर और तेवतिया क्रीज पर मौजूद हैं।

08:45 PM 31/05/26

अरशद खान 15 रन बनाकर आउट

14 ओवर की पहली गेंद पर हेजलवुड ने अरशद खान को 15 रन पर आउट किया।

08:33 PM 31/05/26

गुजरात का चौथा विकेट गिरा

गुजरात का 73 रन पर चौथा विकेट गिरा, क्रुणाल पांड्या ने बटलर को 19 रन पर आउट किया।

08:11 PM 31/05/26

गुजरात का तीसरा विकेट गिरा

रसिख सलाम ने निशांत सिंधु को 20 रन पर आउट किया।

08:08 PM 31/05/26

7 ओवर में गुजरात के 50 रन

7 ओवर में गुजरात के 2 विकेट के नुकसान पर 50 रन हो गए हैं। फिलहाल बटलर और सिंधु क्रीज पर मौजूद हैं।

07:56 PM 31/05/26

गुजरात के दूसरा विकेट गिरा

26 रन पर गुजरात का दूसरा विकेट गिरा, साईं सुदर्शन 12 रन बनाकर आउट।

07:49 PM 31/05/26

गुजरात के पहला विकेट गिरा

22 रन पहला गुजरात का पहला विकेट गिरा। शुभमन गिल 10 रन बनाकर आउट

07:41 PM 31/05/26

आउट होने से बचे सुदर्शन

जैकब डफी की गेंदबाजी में साई सुदर्शन ने दो शानदार चौके लगाए, ओवर के दौरान सुदर्शन को एक जीवनदान भी मिला, कैच आउट दिए जाने के बाद उन्होंने रिव्यू लिया।

07:34 PM 31/05/26

फाइनल के आंकड़ें

Twitter Post

 

आईपीएल 2026 का फाइनल आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) आमने-सामने हैं। रॉयल चैलेंजर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। गुजरात की टीम में साई किशोर की जगह अरशद खान की वापसी हुई वहीं बेंगलुरु बिना बदलाव के साथ उतरेगी। बेंगलुरु ने पिछले सीजन में अपना पहला आईपीएल खिताब जीतकर इतिहास रचा था जबकि गुजरात टाइटंस ने 2022 में अपने डेब्यू सीजन में ही चैंपियन बनने का कारनामा किया था। ऐसे में आज दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

विराट और गिल पर रहेंगी निगाहें

फाइनल मुकाबले में सभी की नजरें RCB के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और गुजरात के कप्तान शुभमन गिल पर होंगी। दोनों खिलाड़ी पूरे सीजन शानदार फॉर्म में रहे हैं और अपनी टीम को खिताब दिलाने की कोशिश करेंगे।

ये भी पढ़ें: West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल में कैबिनेट विस्तार कल, युवा चेहरों को मिल सकती है जगह

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हाई-वोल्टेज मुकाबला

दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल को लेकर जबरदस्त उत्साह है। लाखों क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें इस मुकाबले पर टिकी हैं। दोनों टीमों के पास विस्फोटक बल्लेबाजों और अनुभवी गेंदबाजों की मजबूत फौज मौजूद है।

ये भी पढ़ें: Bank Holidays: जून 2026 में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए किस दिन और कहां रहेगी छुट्टी

प्लेइंग-11

बेंगलुरु: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड, जैकब डफी, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और रसिख सलाम।

गुजरात: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा,राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु,अरशद खान और मोहम्मद सिराज।

Twitter Post

 

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts