Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

OpenAI :एंथ्रोपिक ने नहीं मानी अमेरिकी डील तो ट्रंप सरकार ने लगाया बैन, ओपनएआई ने पेंटागन से किया करार

अमेरिकी ट्रंप सरकार ने एंथ्रोपिक की AI तकनीक को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जोखिम बताया है और एजेंसियों को इसका उपयोग तुरंत बंद करने का आदेश दिया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि हमें इसकी जरुरत नहीं है साथ ही कंपनी को 6 महीने में अपना सिस्टम हटाने की चेतावनी भी दी है।
एंथ्रोपिक ने नहीं मानी अमेरिकी डील तो ट्रंप सरकार ने लगाया बैन, ओपनएआई ने पेंटागन से किया करार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अमेरिकी ट्रंप सरकार ने एंथ्रोपिक की AI तकनीक को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जोखिम बताया है और एजेंसियों को इसका उपयोग तुरंत बंद करने का आदेश दिया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि हमें इसकी जरुरत नहीं है साथ ही कंपनी को 6 महीने में अपना सिस्टम हटाने की चेतावनी भी दी है। वहीं OpenAI को पेंटागन (अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ वॉर) से इसके उपयोग को लेकर समर्थन मिला है।

    ट्रंप ने कहा हमें इसकी जरुरत नहीं, 6 महीने में सिस्टम हटाने की चेतावनी

    ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा, 'मैं आदेश देता हूं कि सभी अमेरिकी एजेंसी एंथ्रोपिक तकनीक का उपयोग तुरंत बंद करे। हमें इसकी जरूरत नहीं है, अब इसका इस्तेमाल नहीं करेंगे'। ट्रंप ने कहा कि रक्षा विभाग सहित जिन एजेंसियों में इसका उपयोग हो रहा है उन्हें 6 महीने के अंदर फेज-आउट पूरा करना होगा। 

    ये भी पढ़ें: BEL Dividend : कंपनी ने किया रिकॉर्ड डेट का ऐलान, हर एक शेयर पर मिलेगा ₹1.95 डिविडेंड

    पेंटागन के साथ किया करार

    एंथ्रोपिक ने ट्रंप सरकार से टकराव के बीच OpenAI ने अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ वॉर (पेंटागन) के साथ एक बड़ा करार किया है। कंपनी ने घोषणा कि है कि वो अपने AI मॉडल्स को रक्षा विभाग के क्लासिफाइड नेटवर्क्स पर तैनात करेगी। इस डील में घरेलू निगरानी पर पूर्ण प्रतिबंध और हथियारों के इस्तेमाल का अंतिम निर्णय किसी भी तकनीक के हाथ में न होकर हमेशा सैन्य के हाथ में रहेगा जैसे प्रमुख बिंदु शामिल हैं। इस डील से युद्ध जैसी स्थिति में AI की सीमाएं तय की गई हैं। कंपनी के CEO सैम ऑल्टमैन ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करने के लिए सख्त नियंत्रण तकनीक अपनाएंगे कि उसके सिस्टम केवल सहमत सीमाओं के भीतर ही काम करे। 

    ये भी पढ़ें: Uber Air Taxi : अब सड़क ही नहीं आसमान में भी चलेगी उबर टैक्सी, मोबाइल ऐप से कर सकेंगे बुकिंग

    AI मॉडल अभी विश्वसनीय नहीं 

    एंथ्रोपिक के CEO अमोदेई ने कहा कि वे पेंटागन की उन मांगों को नहीं मान सकते जिनमें पूर्ण स्वायत्त हथियार और घरेलू निगरानी जैसे उपयोग शामिल हैं। अमोदेई ने कहा कि हम सुरक्षा सीमाएं हटाने का जोखिम नहीं ले सकते, मौजूदा AI मॉडल इतने विश्वसनीय नहीं कि मनुष्य निगरानी के बिना युद्ध क्षेत्र में निर्णय ले सकें।

    Sumit  Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

    Latest Posts