Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

BEL Dividend :कंपनी ने किया रिकॉर्ड डेट का ऐलान, हर एक शेयर पर मिलेगा ₹1.95 डिविडेंड

डिफेंस सेक्टर की दिग्गज नवरत्न कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। 27 फरवरी को हुई बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में 1.95 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड देने को मंजूरी मिली है। इसके लिए 5 मार्च 2026 को रिकॉर्ड डेट घोषित की गई है।
कंपनी ने किया रिकॉर्ड डेट का ऐलान, हर एक शेयर पर मिलेगा ₹1.95 डिविडेंड
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    डिफेंस सेक्टर की दिग्गज नवरत्न कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। 27 फरवरी को हुई बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में 1.95 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड देने को मंजूरी मिली है। इसके लिए 5 मार्च 2026 को रिकॉर्ड डेट घोषित की गई है। इसके अनुसार कंपनी बैलेंसशीट में जिन शेयरधारकों के पास 5 मार्च तक कंपनी के शेयर होंगे उन्हें ही इस डिविडेंड का फायदा मिलेगा।

    हर शेयर पर मिलेगा ₹1.95 डिविडेंड

    कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में हर एक शेयर पर ₹1.95 डिविडेंड देने को मंजूरी दी है। फिलहाल कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 1 रूपए है इस हिसाब से प्रति शेयर ₹1.95 डिविडेंड 195% के बराबर होता है। कंपनी ने यह साफ किया है कि ये डिविडेंड चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए होगा। 

    ये भी पढ़ें: Uber Air Taxi : अब सड़क ही नहीं आसमान में भी चलेगी उबर टैक्सी, मोबाइल ऐप से कर सकेंगे बुकिंग

    कंपनी का बेहतर है डिविडेंड ट्रैक रिकॉर्ड

    BEL ने वर्ष 2001 से अब तक 53 बार डिविडेंड दिया है। पिछले 1 वर्ष में कंपनी ने प्रति शेयर कुल 2.40 रुपये का डिविडेंड दिया है। वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी ने 1.50 रुपये का अंतरिम और 90 पैसे का अंतिम डिविडेंड दिया था, जिससे कुल डिविडेंड 2.40 रुपये प्रति शेयर रहा। वहीं वित्त वर्ष 2023-24 में BEL ने दो बार अंतरिम डिविडेंड 70 पैसे और 80 पैसे का अंतिम डिविडेंड दिया था, जिससे कुल डिविडेंड 2.20 रुपये प्रति शेयर रहा।

    ये भी पढ़ें: FY26 Q3 GDP Growth : नई बेस ईयर की गणना के बाद 7.6% पहुंची जीडीपी ग्रोथ, 7.8% की दर से हुई बढ़ोतरी

    तिमाही नतीजे भी सकारात्मक

    PSU कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने दिसंबर 2025 में जारी तिमाही नतीजों में 20.45 प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए कुल 1579 करोड़ रुपए का मुनाफा दर्ज किया था। वहीं पिछले साल की इसी तिमाही में यह 1311 रूपए हुआ था। कंपनी के कंसोलिडेटेड आय पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 5770.69 करोड़ थी जो 24 प्रतिशत बढ़कर दिसंबर तिमाही में 7153.85 करोड़ रुपए हुई।

    Dr. Sumit  Shrivastava
    By Dr. Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

    Latest Posts