Ghaziabad News:सीएम योगी का बड़ा फैसला, सूर्या के परिवार को मुआवजे का ऐलान

गाजियाबाद। सूरज चौहान हत्याकांड में मुख्य आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है, जबकि उसका एक साथी अभी फरार है। योगी सरकार ने पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। वहीं, परिवार ने सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और जल्द न्याय की मांग उठाई है।
इंदिरापुरम में पुलिस से हुई मुठभेड़
पुलिस के अनुसार, आरोपी असद की तलाश लंबे समय से की जा रही थी। इंदिरापुरम इलाके में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें असद घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। इस दौरान उसका एक साथी अंधेरे और मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
ये भी पढ़ें: MP में जनगणना 2027 का पहला चरण पूरा: 30 मई तक खत्म हुआ मकान सूचीकरण अभियान, 7 लाख परिवारों ने खुद भरी जानकारी
पीड़ित परिवार को 5 लाख आर्थिक सहायता
सूरज चौहान हत्याकांड को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया है। सरकार का कहना है कि परिवार को हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। इस घोषणा के बाद परिजनों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासन भी परिवार के संपर्क में बना हुआ है।
मंत्री ने परिजनों से की मुलाकात
कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने कहा कि सरकार मामले को गंभीरता से देख रही है।
ये भी पढ़ें: PSG की जीत का जश्न बना बवाल! पेरिस की सड़कों पर हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़, दर्जनों गिरफ्तार
मां ने की सख्त कार्रवाई की मांग
सूरज चौहान की मां ने आरोपियों और उनके सहयोगियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि दोषियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई होनी चाहिए और सभी आरोपियों को कठोर सजा मिलनी चाहिए। मां का कहना है कि बेटे की हत्या ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।
बकरीद के दिन हुई थी हत्या
बता दें कि यह घटना 28 मई को खोड़ा थाना क्षेत्र की नवनीत विहार कॉलोनी में हुई थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी असद और उसके साथियों पर सूरज चौहान की हत्या का आरोप है। मामले की गंभीरता को देखते हुए असद पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। अब पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।












