Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मप्र की शान :रायसेन की बेटी ने एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा, अंजना यादव ने रचा इतिहास

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले की रहने वाली अंजना यादव ने अपनी मेहनत, साहस और दृढ़ संकल्प के दम पर विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह कर नया इतिहास रच दिया है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर एवरेस्ट की ऊंचाइयों तक पहुंची अंजना की यह उपलब्धि प्रदेश ही नहीं, पूरे देश के लिए गर्व का विषय बन गई है। उनकी सफलता पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बधाई दी।
रायसेन की बेटी ने एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा, अंजना यादव ने रचा इतिहास

रायसेन। अंजना यादव ने माउंट एवरेस्ट फतह कर मध्य प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है। एक साधारण ग्रामीण परिवार से निकलकर उन्होंने अपने संकल्प और मेहनत के बल पर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनकी सफलता पर बधाई देते हुए इसे प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणा बताया है। अंजना ने अपने अभियान के जरिए फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रभक्ति का संदेश भी दिया है।

27 मई को फतह की दुनिया की सबसे ऊंची चोटी

रायसेन जिले के सांची विकासखंड स्थित ग्राम सेमरी की अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही अंजना यादव (30) ने 27 मई की सुबह 5:24 बजे माउंट एवरेस्ट की 8848.86 मीटर ऊंची चोटी पर सफलतापूर्वक पहुंचकर तिरंगा फहराया। यह उपलब्धि वर्षों की कठिन मेहनत और लगातार अभ्यास का परिणाम है। एवरेस्ट पर पहुंचकर उन्होंने देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया। उनकी इस सफलता की खबर मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।

ये भी पढ़ें: Sayoni Chakraborty : 23 वर्ष की कंटेंट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का फंदे से लटका मिला शव

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर अंजना यादव को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश और देश का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने उनके साहस, समर्पण और संघर्ष की सराहना की। उन्होंने कहा कि अंजना की सफलता लाखों युवाओं और विशेष रूप से बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

शहीदों को समर्पित किया अभियान

अंजना यादव ने एवरेस्ट बेस कैंप से भावुक संदेश जारी करते हुए अपनी इस उपलब्धि को देश के वीर शहीदों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक पर्वतारोहण अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान और श्रद्धा का प्रतीक है। इससे पहले उन्होंने 6119 मीटर ऊंची लाबुचे पीक पर 'ऑपरेशन सिंदूर' का बैनर फहराकर भारतीय सेना के शौर्य को नमन किया था। उनके इस संदेश को लोगों ने काफी सराहा है।

ये भी पढ़ें: Ghaziabad News: सीएम योगी का बड़ा फैसला, सूर्या के परिवार को मुआवजे का ऐलान

फिट इंडिया और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

एवरेस्ट अभियान के दौरान अंजना ने फिट इंडिया, हिट इंडिया का संदेश देते हुए लोगों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को भी अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया। अंजना ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का समर्थन करते हुए सभी नागरिकों से पौधारोपण करने का आग्रह किया। उनका मानना है कि प्रकृति का संरक्षण भविष्य की पीढ़ियों के लिए जरूरी है।

/img/118/1780233050906

खेल और पर्वतारोहण में शानदार उपलब्धियां

अंजना यादव केवल पर्वतारोहण ही नहीं, बल्कि कई खेलों में भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। उन्होंने हिमालयन संस्थान से बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स किया है और अब तक 24 से अधिक चोटियों पर सफल चढ़ाई कर चुकी हैं। इसके अलावा वह 17 बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं। खो-खो, कबड्डी, ताइक्वांडो सहित कई खेलों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है, जो उनके बहुमुखी व्यक्तित्व को दर्शाती है।

बचपन से ही था माउंटेनरिंग का शौक

अंजना के पिता आजाद सिंह यादव पेशे से किसान हैं और भोपाल के करोंद इलाके में रहते हैं। मां सुधा यादव गृहिणी हैं। अंजना की शादी पिछले साल भोपाल निवासी नरेंद्र सिंह यादव से हुई थी। पिता आजाद यादव बताते हैं, अंचना की कक्षा 8वीं तक की पढ़ाई विदिशा के ब्रिलियेंट स्कूल से हुई। इसके बाद आनंद नगर भोपाल में 12वीं तक की पढ़ाई के बाद उसने टीआईटी से इंजीनियरिंग की। वह बताते हैं, उसे बचपन से माउंटेनरिंग का शौक था। इंजीनियरिंग के बाद माउंटेनरिंग का कोर्स करने बाहर चली गई। 

28 की सुबह कॉल कर कहा-पापा मैंने माउंट एवरेस्ट फतह कर लिया

आजाद सिंह बताते हैं कि बेटी 2 अप्रैल को फ्लाइट से भोपाल से नेपाल गई थी। वहां जाने के बाद रोजाना सुबह और शाम को वाट्सएप कॉल पर वहां की हर गतिविधि बताती थी। बताती थी कि पापा बहुत ठंड है, यात्रा में तमाम मुश्किलें हैं, लेकिन मैं हिम्मत नहीं हारूंगी। 27 मई को उसने चोटी फतह की और फिर 28 की सुबह उसका कॉल आया, बोली-पापा मैंने इतिहास रच दिया है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts