अजय देवगन अभिनीत "रुद्र : द एज ऑफ डार्कनेस" का नया ट्रेलर लॉन्च, डिजनी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी सीरिज

Follow on Google News
अजय देवगन अभिनीत "रुद्र : द एज ऑफ डार्कनेस" का नया ट्रेलर लॉन्च, डिजनी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी सीरिज
डिज्नी+ हॉटस्टार स्टार ने रुद्र द एज ऑफ डार्कनेस का दूसरा ट्रेलर लॉन्च कर दिया है। इस ट्रेलर की शुरुआत होती है अजय देवगन के दमदार डायलॉग से "जो अंधेरों में छुपता है मैं उनसे वहीं मिलता हूं। वे इस सीरिज में एसीपी रुद्र वीर का किरदार निभा रहे हैं जो कई पेचीदे केस को सॉल्व करते हुए नजर आ रहे हैं।

डिज्नी+ हॉटस्टार के कंटेंट हेड

डिज्नी+ हॉटस्टार के कंटेंट हेड और डिज्नी स्टार, एचएसएम एंटरटेनमेंट नेटवर्क के गौरव बैनर्जी कहते हैं, "रुद्र- द एज ऑफ डार्कनेस के जरिए हम भारत के सबसे पसंदीदा एक्टर अजय देवगन के साथ एक रोमांचक थ्रिलर लाने के लिए बेहद उत्साहित हैं। समीर नायर और उनकी अद्भुत टीम, अप्लॉज ने एक दमदार शो लाने में मदद की है और हमे पूरी उम्मीद है कि लोग इसे जरूर पसंद करेंगे।”

अप्लॉज एंटरटेनमेंट के सीईओ

अप्लॉज एंटरटेनमेंट के सीईओ समीर नायर ने कहा, "रुद्र- द एज ऑफ डार्कनेस के साथ हम बड़े पैमाने पर अजय देवगन के डिजिटल डेब्यू का हिस्सा बनने के लिए वास्तव में बेहद उत्साहित हैं। एक अद्भुत कलाकार, क्रू और हमारे प्रोडक्शन पार्टनर, बीबीसी स्टूडियो के साथ इस अनूठी कहानी पर काम करने का अनुभव बहुत ही शानदार रहा है।” ये भी पढ़ें- शादी या पब्लिसिटी स्टंट! रिएलिटी शो में इलेश संग सगाई से पति रितेश से अलग होने तक… जानें Rakhi Sawant के किस्से

एक हीरो जो खुद अंधेरे में है...

छह एपीसोड वाली इस सीरीज के निर्देशक राजेश मापुस्कर के मुताबिक इस सीरीज में एक आम पुलिस वाले के नजरिये से अपराध की दुनिया का वह पहलू दिखाया गया है जो आमतौर पर अपराध कथाओं में अनदेखा ही रह जाता है। ये एक अपराधी मानसिकता के मनोविज्ञान के सहारे काम कर रहे एख ऐसे नायक की कहानी है जो सत्य की तलाश कर रहा है। यह शो बनाना काफी रोचक और रोमांचक था और मुझे उम्मीद है कि यह देखने में भी बहुत मजा आएगा।’’

रूद्र का जादू

बॉलीवुड सुपरस्टार, अजय देवगन ने कहा, “रुद्र- द एज ऑफ डार्कनेस में मेरा किरदार बहुत ही ग्रे है जिसे आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। यह किरदार मेरे लिए चुनौतीपूर्ण और प्रेरक दोनों रहा है, और मैं रूद्र के जादू को दुनिया भर में अपने प्रशंसकों के साथ साझा करने के लिए उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद है कि वे इस शो को उतना ही प्यार करेंगे, जितना हमने इसे बनाने की दिशा में काम किया है।" ये भी पढ़ें- खत्म हुआ इंतजार! Ranbir Kapoor की Shamshera का धांसू टीजर हुआ आउट, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

ईशा देओल की वापसी

ईशा देओल कहती हैं कि, "मेरे दोस्त और को स्टार अजय देवगन के साथ एक बार फिर स्क्रीन शेयर करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है। जिन्होंने हमारे शूट की शुरुआत से ही मुझे कैमरे के सामने वापसी करने में काफी मदद की। रुद्र-द एज ऑफ डार्कनेस के साथ, मैं अपने किरदार और शो के माध्यम से दर्शकों के दिलों में एक बार फिर अपने लिए जगह बनाने की उम्मीद कर रही हूं।"

डिजिटल डेब्यू कर रहीं राशि खन्ना

इस शो से डिजिटल डेब्यू कर रहीं राशि खन्ना का कहना है कि, "रुद्र मेरे लिए एक ड्रीम प्रोजेक्ट के समान है। यह अब तक का मेरा सबसे कठिन किरदार है जिसे मैंने निभाया है और इसने मुझे निश्चित रूप से मेरे कम्फर्ट जोन से बाहर निकाला है।” [embed]https://m.youtube.com/watch?v=FyuODiTjoFs[/embed]

इस दिन से प्रसारित होगी सीरिज

6 एपिसोड के यह सीरिज प्रतिष्ठित और विश्व स्तर पर सफल ब्रिटिश शो - लूथर की भारतीय प्रस्तुति है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 4 मार्च से ये सीरीज हिंदी, मराठी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, और बंगाली में प्रसारित होगी। यह सीरीज मुंबई की तमाम जानी पहचानी जगहों पर शूट की गई है। इसमें अजय देवगन राशि खन्ना और एशा देओल के साथ अतुल कुलकर्णी, अश्विनी कालसेकर, तरुण गहलोत, आशीष विद्यार्थी और सत्यदीप मिश्रा मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts