खत्म हुआ इंतजार! Ranbir Kapoor की Shamshera का धांसू टीजर हुआ आउट, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Follow on Google News
खत्म हुआ इंतजार! Ranbir Kapoor की Shamshera का धांसू टीजर हुआ आउट, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बहुप्रतीक्षित फिल्म 'शमशेरा' के निर्माताओं ने फिल्म का टीजर रिलीज करने के साथ ही इसकी रिलीज डेट का भी एलान कर दिया है। कुछ दिनों पहले ही रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का टीजर आया था, जिसके बाद अब फैंस को फिल्म 'शमशेरा' में उनका एक और रूप देखने को मिलेगा।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

एक्शन से भरपूर इस थ्रिलर फिल्म का अपडेट जारी करते हुए, यशराज फिल्म ने ट्विटर पर लिखा, "22 जुलाई को फिल्म सिनेमाघरों में आएगी। यशराज के 50 साल पूरे होने का जश्न केवल 'शमशेरा' के साथ अपनी नजदीकी सिनेमाघरों में मनाएं। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने के लिए तैयार है।" [embed]https://twitter.com/yrf/status/1492008139486806016[/embed]

कैसा है टीजर?

लगभग एक मिनट के मोनोक्रोमैटिक टीजर में तीनों एक्टर्स को हथियारों से घिरे एक मंद रोशनी वाले स्थान के केंद्र में बैठे हुए दिखाया गया है। संजय दत्त हिंदी में कहते हैं, ''ये कहानी उसी की है, जिसने कहा कि किसी की गुलामी अच्छी नहीं, न दूसरों की, न हमारे करीबी लोगों की।'' वाणी कपूर आगे कहती हैं, "यह कहानी उसी की है जिसने अपने पिता की विरासत में आजादी का सपना देखा।" फिर रणबीर कपूर की एक झलक देखने को मिलती है, वो कहते हैं, "आजादी मिलती नहीं जीती जाती है। करम से डकैत, धर्म से आजाद शमशेरा!"

दोहरी भूमिका निभाते नजर आएंगे रणबीर

यशराज बैनर तले बनाई जा रही फिल्म शमशेरा को एक पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म के रूप में वर्णित किया गया है। फिल्म को करण मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है और आदित्य चोपड़ा इसके प्रोड्यूसर हैं। फिल्म में जाहिर तौर पर रणबीर को बाप और बेटे दोनों के रूप में दोहरी भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। फिल्म में आशुतोष राणा, सौरभ शुक्ला और रोनित रॉय भी हैं। ये भी पढ़ें- Gangubai Kathiawadi का दमदार ट्रेलर रिलीज, कमाठीपुरा के लोगों को न्याय दिलाने आ रही हैं गंगूबाई Alia Bhatt

रणबीर कपूर के प्रोजेक्ट्स

रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्टा, नागार्जुन, अमिताभ बच्चन जैसे जबरदस्त कलाकार नजर आने वाले हैं और ये तीन भागों में फिल्म आएगी। इसके अलावा रणबीर कपूर लव रंजन की फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ दिखाई देंगे।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts