शादी या पब्लिसिटी स्टंट! रिएलिटी शो में इलेश संग सगाई से पति रितेश से अलग होने तक... जानें Rakhi Sawant के किस्से

Follow on Google News
शादी या पब्लिसिटी स्टंट! रिएलिटी शो में इलेश संग सगाई से पति रितेश से अलग होने तक... जानें Rakhi Sawant के किस्से
राखी सावंत को कॉन्ट्रोवर्सी और ड्रामा क्वीन कहा जाता है। पब्लिसिटी के लिए राखी सावंत शादी से भी परहेज नहीं करतीं। पहले तो उन्होंने अपने पति को लेकर सस्पेंस बनाए रखा और अब बीते रोज उन्होंने पोस्ट लिखकर पति रितेश से अलग होने की जानकारी दी।

राखी ने पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात

राखी ने लिखा ‘सभी फैंस और मेरे प्रिय जन, हम आप लोगों से कहना चाहते हैं कि मैं और रितेश एक दूसरे से अलग हो गए हैं। 'बिग बॉस' के बाद बहुत कुछ हुआ और कई चीजें ऐसी हुईं जो मेरे कंट्रोल से बाहर थीं। हम लोगों ने बहुत कोशिश की, लेकिन आखिर में यही फैसला किया हम दोनों अपनी लाइफ अलग-अलग बिताएं।’

इलेश पारुंजवाला

अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में मुकाम हासिल कर चुकीं राखी सावंत की जिंदगी काफी उतार चढ़ाव वाली रही है। रितेश से पहले भी राखी अपनी शादी को लेकर चर्चा में रही हैं। राखी सावंत का साल 2009 में स्वयंवर हुआ था। इस रियेलिटी शो में उन्हें हमसफर के रूप में एनआरआई इलेश पारुंजवाला मिला था। लेकिन राखी ने सगाई के बाद खुद ही राहें अलग कर लीं। इसके बाद राखी ने खुलासा किया कि उन्होंने ये सगाई पैसों के लिए की थी। [caption id="attachment_19528" align="aligncenter" width="600"] राखी सावंत और इलेश पारुंजवाला[/caption]

दीपक कलाल के साथ शादी का ड्रामा

2018 में राखी सावंत ने दीपक कलाल के साथ शादी करने का एलान किया था। शादी की डेट 31 दिसंबर 2018 फाइनल की गई और वेन्यू लॉस एंजेलिस तय किया गया था। इतना ही नहीं राखी ने लाइव हनीमून मनाने का भी एलान किया। हालांकि बाद में ये महज एक पब्लिसिटी स्टंट साबित हुआ। ये शादी नहीं हो पाई थी। [caption id="attachment_19526" align="aligncenter" width="600"] राखी सावंत और दीपक कलाल[/caption]

लीगल नहीं थी रितेश संग शादी

राखी सावंत का डांसर अभिषेक अवस्थी के साथ तीन साल तक अफेयर चला। राखी ने कथित तौर पर 2019 में एनआरआई रितेश संग शादी की। बिग बॉस 15 से पहले तक राखी के पति रितेश को किसी ने नहीं देखा था। बिग बॉस के घर में रहने के दौरान दोनों का रिश्ता कुछ ठीक नहीं था। दोनों के बीच प्यार कम और तकरार ज्यादा नजर आती थी। [caption id="attachment_19527" align="aligncenter" width="600"] राखी सावंत और रितेश[/caption] हालांकि, शो के बाद राखी कहा कि उन्होंने रितेश से लीगल तरीके से शादी नहीं की है। रितेश पहले से शादीशुदा हैं। रितेश की पहली पत्नी स्निग्धा का इंटरव्यू भी सामने आया था, जिसमें उन्होंने रितेश पर मारपीट जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts