डीडी लोगो के नए रंग पर बवाल, पूर्व बॉस ने कहा- ये प्रसार नहीं, प्रचार भारती

नई दिल्ली। दूरदर्शन के लोगो के नए रंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रसार भारती के पूर्व बॉस और तृणमूल कांग्रेस सांसद जवाहर सरकार ने इसकी कड़ी आलोचना की है। उन्होंने चुनाव से ठीक पहले दूरदर्शन पर चैनल के लोगो का भगवाकरण करने का आरोप लगाते हिए कहा कि यह देखकर उन्हें बहुत दुख हुआ है।
पूर्व बॉस ने की कड़ी आलोचना
दरअसल डीडी न्यूज ने हाल ही में एक्स पर एक नया प्रमोशनल वीडियो साझा करते हुए लोगो के नए रंग का खुलासा किया। इसके बाद से सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे भगवा रंग कहकर सवाल पूछा है। प्रसार भारती के पूर्व सीईओ और तृणमूल कांग्रेस सांसद जवाहर सरकार ने एक्स पर लिखा है कि दूरदर्शन ने अपने लोगो को भगवा रंग में रंग दिया है। मैं इसे चिंता के साथ देखते हुए महसूस कर रहा हूं कि यह अब प्रसार भारती नहीं, बल्कि प्रचार भारती हो गया है।





















