जयविलास पैलेस में शाही डिनर नाइट : सिंधिया परिवार ने परोसी ‘शाही थाली’, मेहमानों ने महसूस की MP की विरासत

जयविलास पैलेस की ऐतिहासिक भव्यता और शाही माहौल ने इस आयोजन को और खास बना दिया। पूरे कार्यक्रम में परंपरा और आधुनिकता का बेहतरीन मेल देखने को मिला।
सिंधिया परिवार ने परोसी ‘शाही थाली’, मेहमानों ने महसूस की MP की विरासत
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ग्वालियर। शहर के ऐतिहासिक जयविलास पैलेस में आयोजित रॉब इंडिया की रंगारंग शाम ने भव्यता और शाही अंदाज का अनूठा नजारा पेश किया। यह आयोजन पहले ही अपनी भव्यता को लेकर चर्चा में था, लेकिन इसके बाद आयोजित खास डिनर ने इस शाम को सच मायनों में यादगार बना दिया। इसमें कई मेहमानों ने शिरकत की और कई व्यंजनों का लुत्फ उठाया।

    प्रोग्राम में दिखी शाही परंपरा की झलक

    यह डिनर सिर्फ एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि शाही परंपराओं, आत्मीयता और मध्य प्रदेश की समृद्ध पाक-संस्कृति का जीवंत अनुभव बनकर सामने आया। इस मौके पर राजघराने की गरिमा को जीवंत करते हुए प्रियदर्शनी राजे सिंधिया और महान आर्यमन सिंधिया ने खुद अपने हाथों से मेहमानों को शाही थाली परोसकर स्वागत किया।

    /img/95/1775909517654

     

    /img/95/1775909525806

    यह भी पढ़ें: इंदौर में फर्जी शेयर मार्केट कंपनी पर छापा-लाखों की ठगी का खुलासा

    दाल बाफले और मिठाइयों से सजी थाली

    जैसे ही मेहमानों के सामने यह खास थाली आई, उसमें सजे मध्य प्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू ने माहौल को और भी खास बना दिया। दाल-बाफला, कढ़ी, पारंपरिक सब्जियां और मिठाइयों से सजी थाली ने हर किसी को स्वाद और संस्कृति के अद्भुत संगम से रूबरू कराया। हर कौर में ऐसा स्वाद था, जिसने मेहमानों को उंगलियां चाटने पर मजबूर कर दिया।

    /img/95/1775909593669

    बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी से बढ़ी रौनक

    इस आयोजन में बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ देश-विदेश से आए कई प्रतिष्ठित मेहमान भी शामिल हुए। उनके लिए यह अनुभव सिर्फ भोजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह मध्य प्रदेश की आत्मा, संस्कृति और शाही मेहमाननवाज़ी को करीब से महसूस करने का मौका बना।

    यह भी पढ़ें: कृषि महोत्सव 2026 : राजनाथ सिंह और शिवराज चौहान ने किया आगाज, किसानों के लिए टेक्नोलॉजी, ड्रोन और नई आय मॉडल पर जोर

    परंपरा और भव्यता का शानदार संगम

    जयविलास पैलेस की ऐतिहासिक भव्यता और शाही माहौल ने इस आयोजन को और खास बना दिया। पूरे कार्यक्रम में परंपरा और आधुनिकता का बेहतरीन मेल देखने को मिला। जिससे यह साफ था कि, यह शाम सिर्फ एक आयोजन नहीं थी, बल्कि एक ऐसा अनुभव थी जिसे हर मेहमान ने महसूस किया जहां हर स्वाद में परंपरा, हर पल में आत्मीयता और हर दृश्य में शाही विरासत झलक रही थी।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts