MS Dhoni IPL 2026 :धोनी के रिटायरमेंट की चर्चा तेज! क्या 10 मई को लेंगे संन्यास?

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स जहां एक समय खराब फॉर्म से गुजर रही थी, वहीं अब पटरी पर लौट आई है। अब तक खेले गए 48 मुकाबलों के बाद CSK पॉइंट्स टेबल में 6वें स्थान पर है। टीम ने अब तक 10 मैच खेले हैं। जिसमें से टीम 5 मुकाबलों में जीती तो वहीं 5 मुकाबलों में बाजी हार गई। लेकिन एक इंतजार तो तमाम फैंस के बीच अब भी बना हुआ है आखिर एमएस धोनी मैदान में कब उतरेंगे? लेकिन इसी चर्चा के बीच एक नई बहस छिड़ गई है वह यह है कि क्या धोनी रिटायरमेंट लेने वाले हैं।
आईपीएल 2026 के बीच दिग्गज क्रिकेटर एम एस धोनी को लेकर एक बार फिर रिटायरमेंट की अटकलें तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि धोनी 18 मई को क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
चेन्नई की लगातार दूसरी जीत
IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स शानदार लय में लौटती नजर आ रही है। टीम ने लगातार दूसरा मैच जीतते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया। यह मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में 6 विकेट पर 155 रन बनाए। शुरुआत अच्छी रही, लेकिन बीच के ओवरों में रन गति धीमी पड़ गई।
CSK के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की, जिससे दिल्ली बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई। 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई ने बेहद आसान अंदाज में मैच जीत लिया। टीम ने सिर्फ 17.3 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
क्यों हो रही है रिटायरमेंट की चर्चा?
धोनी के संन्यास को लेकर चर्चा की सबसे बड़ी वजह उनका पुराना बयान है। उन्होंने 2021 में दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि वे अपना आखिरी आईपीएल मैच चेन्नई के घरेलू मैदान पर खेलना चाहेंगे। साथ ही वे अब तक आईपीएल में भी नहीं खेलने उतरे हैं। इसके अलावा, उनका फिटनेस इश्यू भी एक बड़ा कारण माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी का घुटना अभी पूरी तरह ठीक नहीं है, जिसकी वजह से वे लगातार मैच नहीं खेल पा रहे हैं।
10 मई ही क्यों हैं खास?
IPL 2026 में चेन्नई का अपने घरेलू मैदान एम ए चिदंबरम स्टेडियम चेपॉक पर सिर्फ एक ही मैच बाकी है। यह मुकाबला 10 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला जाएगा। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी इसी मैच को अपने करियर का आखिरी मैच बना सकते हैं और यहीं से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 15 साल का इंतजार खत्म…! रघु शर्मा का पहला विकेट और जश्न के बीच “राधे-राधे” वाली पर्ची बनी इंटरनेट सेंसेशन
कोच ने क्या कहा?
चेन्नई के बॉलिंग कोच एरिक सिमंस ने धोनी की फिटनेस को लेकर कहा कि वे अभी टीम के साथ नहीं हैं, लेकिन उनकी हालत में सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि धोनी को खुद पता है कि उन्हें कब मैदान पर लौटना है। ऐसे में इन जवाबों में फैंस एक बार फिर उलझनों में है उन्हें अब तक धोनी के खेलने को लेकर स्थिति क्लियर नहीं हुई है।
पूरे सीजन से बाहर रहेंगे धोनी ?
धोनी के दिल्ली मैच के लिए टीम के साथ न होने से यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या वे पूरे सीजन से बाहर रहेंगे। फिलहाल इस पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है, लेकिन उनकी फिटनेस को देखते हुए यह संभावना जताई जा रही है।











