Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छिंदवाड़ा के काली रात धाम मेले में समोसा-जलेबी खाने से बिगड़ी बच्चों की तबीयत, चार अस्पताल में भर्ती

छिंदवाड़ा के काली रात धाम मेले में समोसा, जलेबी और नूडल्स खाने के बाद चार बच्चों समेत कई लोग बीमार पड़े। सभी जिला अस्पताल में भर्ती हैं।
छिंदवाड़ा के काली रात धाम मेले में समोसा-जलेबी खाने से बिगड़ी बच्चों की तबीयत, चार अस्पताल में भर्ती

छिंदवाड़ा। काली रात धाम में लगे मेले में खाद्य सामग्री खाने के बाद चार बच्चों समेत कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई। पीड़ितों को उल्टी-दस्त, पेट दर्द और सिरदर्द की शिकायत हुई। रातभर परेशानी बनी रहने के बाद शनिवार सुबह परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां सभी का उपचार किया जा रहा है।

समोसा, गुपचुप और जलेबी खाई

लेंदा गोंदी निवासी सुमेर के मुताबिक, वे परिवार के साथ मेला घूमने गए थे। वहां बच्चों ने समोसा, जलेबी और गुपचुप खाई थी। घर लौटने के कुछ घंटे बाद ही चारों बच्चों को उल्टी-दस्त शुरू हो गए। वहीं, पूर्वी की परिजन प्रियंका ने बताया कि बच्ची ने भी मेले में समोसा, गुपचुप और जलेबी खाई थी। रात में उसे सिरदर्द, पेट दर्द और उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। बीमार बच्चों में परिधि, पूर्वी और अमित सहित चार बच्चे शामिल हैं।

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर सवाल

दूसरी ओर, लोनिया निवासी कार्तिक बिलवंशी और लेंदा गोंदी निवासी अमित इनवाती ने बताया कि उन्होंने मेले में नूडल्स खाए थे। कुछ घंटे बाद उल्टी शुरू हो गई और रातभर परेशानी बनी रही। शनिवार सुबह दोनों जिला अस्पताल पहुंचे। अमित के अनुसार, लेंदा गोंदी के चार लोग भी इस परेशानी से प्रभावित हुए हैं।

एक ही मेले में अलग-अलग परिवारों के बच्चों और अन्य लोगों की तबीयत बिगड़ने से वहां बिक रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, बीमारी की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए हैं या नहीं, इसकी भी जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल अस्पताल में पीड़ितों का इलाज जारी है।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts