Neemuch News : दिनदहाड़े मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक में लूट, दो नकाबपोश बदमाशों ने बैंक में घुसकर की फायरिंग, दो महिला समेत तीन घायल

नीमच। मध्य प्रदेश के नीमच जिले के चीताखेड़ा गांव में दिनदहाड़े मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक में लूट हो गई। दो नकाबपोश बदमाशों ने बैंक में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें दो महिलाओं समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद बदमाश 71 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना दोपहर साढ़े 12 बजे की है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।
दो महिला समेत तीन घायल
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फायरिंग के दौरान बंदूक से निकले कारतूस बरामद किए। चीताखेड़ा में दिनदहाड़े हथियारों से लैस 2 लूटेरों ने मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक में फायरिंग करते हुए लूट को अंजाम दिया। बैंक में तैनात चपरासी बंशीलाल दायमा, महिला झूमा बाई और मांगी बाई को पैर में गोली लगने से से घायल हो गई। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। लूटेरे जाते-जाते हवाई फायरिंग करते हुए निकले।





















