Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का कहर :कोरबा-बिलासपुर में 7 की मौत, बारात, कार और ऑटो हादसों में कई घायल

इन सभी घटनाओं में तेज रफ्तार, झपकी और ओवरलोडिंग जैसी लापरवाही मुख्य कारण बनकर सामने आई है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लगातार हो रहे हादसों ने सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
कोरबा-बिलासपुर में 7 की मौत, बारात, कार और ऑटो हादसों में कई घायल

छत्तीसगढ़ में सोमवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसे कोरबा और बिलासपुर जिलों में हुए, जहां तेज रफ्तार और लापरवाही सामने आई है। इन हादसों में कई लोगों को अपनी जान गंवाना पड़ी। इन हादसों में गाड़ियों की रफ्तार काफी तेज आंकी गई जिसमें कई गाड़ियां शिकार बनी.

कोरबा में दर्दनाक हादसा, मां-बेटे और नाती की मौत

कोरबा में चांपा-फरसवानी रोड पर सोमवार देर रात बड़ा हादसा हुआ। चौथिया कार्यक्रम से लौट रहे सोनी परिवार की कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर सड़क किनारे खड़ी हाइवा में जा घुसी। हादसे में मोंगरा सोनी (45), उनके बेटे देवेंद्र सोनी (22) और ढाई साल के नाती प्रियांश की मौके पर ही मौत हो गई। उरगा थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।

यह भी पढ़ें: झपकी बनी जानलेवा! कोरबा में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा और नाती की मौत

बिलासपुर में डॉक्टर की कार से ऑटो को टक्कर, महिला की मौत

बिलासपुर में लालखदान ओवरब्रिज के पास एक सिम्स मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर की कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आ गई थी। इस हादसे में बीरस बाई डहरिया (50) की मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक समेत चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्कॉर्पियो पलटी, बारात में जा रही महिला की मौत

कोटा से मुंगेली जा रही बारातियों से भरी स्कॉर्पियो जूनापारा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे वाहन 3-4 बार पलट गया। हादसे में सुशीला मानिकपुरी की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हुए हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS : पंचायत में दबंगई ; महिला सरपंच का अपमान, पंच पर हमला, जेल भेजा गया आरोपी

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, एक की मौत

सीपत थाना क्षेत्र में बारातियों से भरी तेज रफ्तार पिकअप मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन में 25 से ज्यादा लोग सवार थे। हादसे में राम झूल सिंह (40) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मस्तूरी थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में गौतम यादव (24) की मौत हो गई। वह अपनी बहन को घर छोड़ने जा रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक और कार दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

Breaking News

तेज रफ्तार और लापरवाही बनी हादसों की वजह

इन सभी घटनाओं में तेज रफ्तार, झपकी और ओवरलोडिंग जैसी लापरवाही मुख्य कारण बनकर सामने आई है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लगातार हो रहे हादसों ने सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts