धार : ट्राले ने मारी दो वाहनों को टक्कर, एक की मौत; ब्रेक फेल होने के कारण हुआ हादसा

Follow on Google News
धार : ट्राले ने मारी दो वाहनों को टक्कर, एक की मौत; ब्रेक फेल होने के कारण हुआ हादसा
मप्र के धार जिले में बुधवार को राऊ-खलघाट फोरलेन के गणपति घाट पर हादसा हो गया। जहां एक ट्राले ने आगे चल रहे दो वाहनों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई। जबिक, 4 लोगों घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए धामनोद अस्पताल भेजा गया।

बीच सड़क पर पलटा ट्राला

जानकारी के मुताबिक, इंदौर की ओर से आकर गणपति घाट उतर रहा ट्राला क्रमांक एमपी 09 एचएच 4271 के ब्रेक फेल होने से आगे चल रहा दूसरा कंटेनर क्र. आरजे 11 जीबी 9100 को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कंटेनर साइड में जाकर रेलिंग के पास जाकर पलट गया। वहीं ब्रेक फेल ट्राला आगे चल रहे तीसरे ट्राला एमपी 09 एचएच 4489 में पीछे से जा घुसा। टक्कर लगते ही तीसरा ट्राला बीच सड़क पर पलट गया।

ये हुए हादसे का शिकार

सड़क हादसे में राजाराम पिता कालू चंदेल (37) निवासी मोयदा महेश्वर जिला खरगोन की हादसे में मौत हो गई। वहीं मनीषा पिता राजाराम चंदेल (14) निवासी मोयदा महेश्वर जिला खरगोन, आकाश पिता गौरीशंकर लोधी (23) निवासी देवास, मुस्तफा पिता सियार खान (22) शिवपुरी, सद्दाम पिता आसन खान (30) निवासी शिवपुरी घायल हुए। जिन्हें टोल एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए धामनोद अस्पताल भेजा गया।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम

घटना के बाद घाट उतरने वाली लेन पूरी तरह बंद हो गई। इसके बाद घाट चढ़ने वाली लेन से वाहनों का आवागमन चालू किया गया। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल धामनोद थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। ट्रैफिक व्यवस्था के साथ क्रेन की मदद से वाहनों को हटाने का कार्य शुरू करवाया गया। ये भी पढ़ें: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती आज: CM शिवराज बोले- शिखर का मतलब अहंकार नहीं सेवा है, कमलनाथ पर साधा निशाना ये भी पढ़ें: MP Nagar Nigam Elections 2022 : वोटिंग से पहले रूठी पत्नी, पति-पत्नी ने चुने अलग-अलग प्रत्याशी; जानें क्या है वजह मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts