Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Nagar Nigam Elections 2022 : वोटिंग से पहले रूठी पत्नी, पति-पत्नी ने चुने अलग-अलग प्रत्याशी; जानें क्या है वजह

MP Nagar Nigam Elections 2022 : वोटिंग से पहले रूठी पत्नी, पति-पत्नी ने चुने अलग-अलग प्रत्याशी; जानें क्या है वजह
जबलपुर। नगरी निकाय चुनाव में वोटिंग से पहले पत्नी पति से नाराज हो गई। हालांकि काफी मशक्कत के बाद पत्नी ने अपना उम्मीदवार चुन लिया। ये मामला जबलपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 63 भगत सिंह वार्ड का है। जहां पति-पत्नी ने अलग-अलग पार्षद प्रत्याशी के लिए मतदान किया।

अलग-अलग वार्ड में दिया नाम

वोटर विजय साहू ने बताया कि उनका निवास भगत सिंह वार्ड क्रमांक 63 में है। इसी वार्ड में वह अपनी पत्नी के साथ मतदान करते थे। इसके पूर्व में भी पति-पत्नी दोनों एक साथ जाकर एक ही वार्ड के लिए एक ही पोलिंग बूथ पर मतदान करते आए हैं, लेकिन प्रशासनिक चूक के कारण इस बार उनकी पत्नी का नाम अलग कर अन्य वार्ड महर्षि सुदर्शन वार्ड में डाल दिया गया। जबकि पति का नाम भगत सिंह वार्ड में ही था।

पति के साथ वोट डालने की जिद पर अड़ी पत्नी

मतदान से पहले इसकी सूचना मिलने से पत्नी रूठ गई और पति के साथ ही वोट डालने जाने की जिद करने लगी। बाद में पति के मनाने पर वह मान गई और महर्षि सुदर्शन वार्ड में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पति ने इसे प्रशासनिक चूक बताया है। प्रशासन की चूक से एक ही घर में रहने वाले पति पत्नी ने अलग-अलग पार्षद प्रत्याशी के लिए मतदान किया। जबकि इसके पहले विधानसभा व लोकसभा चुनावों में वोट किया करते थे। ये भी पढ़ें: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती आज: CM शिवराज बोले- शिखर का मतलब अहंकार नहीं सेवा है, कमलनाथ पर साधा निशाना मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts