Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रीवा :इटमा वाटरफॉल में सेल्फी लेते वक्त गहरे पानी में बहा युवक, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

अपने दोस्तों और परिजनों के साथ इटमा वाटरफॉल घूमने गया युवक सोनू सेल्फी लेते वक्त गहरे पानी में गिर गया। पैर फिसलने के कारण सोनू का संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में जा गिरा। उसकी खोज के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।  
इटमा वाटरफॉल में सेल्फी लेते वक्त गहरे पानी में बहा युवक, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

रीवा। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल इटमा वाटरफॉल में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। उत्तर प्रदेश के बरगढ़ का रहने वाला 21 वर्षीय युवक सोनू खान वाटरफॉल के किनारे खड़े होकर सेल्फी ले रहा था, तभी अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में जा गिरा। पानी का बहाव तेज होने के कारण युवक पल भर में ही आंखों से ओझल हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

आपदा प्रबंधन टीम बुलाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनू खान अपने परिवार और दोस्तों के साथ वाटरफॉल घूमने आया था। चश्मदीदों ने बताया कि वह किनारे पर मोबाइल से सेल्फी ले रहा था कि तभी उसका संतुलन बिगड़ गया। स्थानीय पुलिस ने शुरूआत में ग्रामीणों की मदद से खोजबीन की, लेकिन सफलता न मिलने पर आपदा प्रबंधन की टीम को बुलाया गया।

ये भी पढ़ें: Video Viral : बैतूल में मृत गाय को कचरा वाहन से घसीटा, गौ सेवक-हिंदू संगठन खफा

गोताखोरों की टीम तलाश रही

सुबह से ही गोताखोरों की टीम पानी में उतरकर युवक की तलाश कर रही है। हालांकि, वाटरफॉल का रास्ता बेहद संकरा और दुर्गम होने के कारण वहां रेस्क्यू बोट उतारना संभव नहीं हो पा रहा है, जिससे जवानों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

जवान रस्सियों के सहारे कर रहे कॉम्बिंग सर्च

रास्ता काफी संकरा और दुर्गम है, साथ ही पानी का बहाव अत्यधिक तेज होने के कारण बोट उतारना मुमकिन नहीं है। हमारे जवान पानी में उतरकर लाइफ जैकेट और रस्सियों के सहारे लगातार कॉम्बिंग सर्च कर रहे हैं। युवक की तलाश जारी है।

विकास पाण्डेय, उपनिरीक्षक, एसडीईआरएफ

ये भी पढ़ें: आर्थिक संकट ने उजाड़ दिया परिवार? अनूपपुर में मां-बेटी की मौत से उठे कई सवाल

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts