Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रीवा में दर्दनाक सड़क हादसा : सीमेंट की शीट से लदा ट्रक पलटा, ऑटो सवार 7 लोगों की मौत, गंगा स्नान से लौट रहे थे सभी यात्री

Follow on Google News
रीवा में दर्दनाक सड़क हादसा : सीमेंट की शीट से लदा ट्रक पलटा, ऑटो सवार 7 लोगों की मौत, गंगा स्नान से लौट रहे थे सभी यात्री
रीवा। नेशनल हाईवे-30 पर सोहागी घाटी में गुरुवार दोपहर को एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। सीमेंट पिलर से लदा एक बल्कर ट्रक अनियंत्रित होकर एक ऑटो पर पलट गया। इस हादसे में ऑटो सवार 7 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 4 मासूम बच्चे, एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। ऑटो में सवार सभी लोग मऊगंज जिले के रहने वाले थे और प्रयागराज से गंगा स्नान करके लौट रहे थे। हादसे में 3 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ट्रक ने ओवरटेक करने की कोशिश में ऑटो को रौंदा

पुलिस के अनुसार, बल्कर ट्रक भी प्रयागराज से रीवा की ओर आ रहा था। यूपी-एमपी बॉर्डर के पास स्थित सोहागी घाटी में ट्रक ने ऑटो को ओवरटेक करने की कोशिश की। तभी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और ऑटो के ऊपर गिर गया। ऑटो में उस वक्त कुल 10 लोग सवार थे। मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई, एक की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हुई और दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

3 किलोमीटर लंबा जाम

एडिशनल एसपी विवेक लाल ने बताया कि हादसे के बाद सोहागी पहाड़ से टोल प्लाजा तक करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया था। पुलिस और प्रशासन ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद यातायात को बहाल किया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

हादसे में इन 7 लोगों की गई जान

इस हादसे में मृतकों की पहचान मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के भमरा निवासी रामजीत जयसवाल (38), पिंकी जयसवाल (35), अंबिका जयसवाल (8), हीरालाल जयसवाल (65) और देवतालाब थाना क्षेत्र के बहेरी निवासी कुमारी मानवी जयसवाल (7), अरविंद जयसवाल (6) एवं उमरी निवासी सौरभ जयसवाल (12) के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

हादसे में घायल हुए ये तीन लोग

रविता जयसवाल - निवासी बहेरी, थाना देवतालाब, जिला मऊगंज कुंवारी अदिति जयसवाल (5) - निवासी भमरा, थाना शाहपुर, जिला मऊगंज प्रियांशु जयसवाल (10) - निवासी भमरा, थाना शाहपुर, जिला मऊगंज
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts