Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रीवा के सगरा में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने दी 2.70 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

रीवा की ग्राम पंचायत सगरा में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 2.70 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें पंचायत भवन, सामुदायिक भवन, सड़क, नाली, आंगनबाड़ी भवन, पानी की टंकियां और हाट बाजार की दुकानें शामिल हैं।
रीवा के सगरा में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने  दी 2.70 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रीवा में डिप्टी सीएम 2.70 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

रीवा। जिले की रायपुर कर्चुलियान जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत सगरा में रविवार को 2 करोड़ 70 लाख 36 हजार रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने अटल ग्राम सेवा सदन (पंचायत भवन) और सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने 88.15 लाख रुपए की लागत वाले 15 नए निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी।

37.50 लाख की लागत से बना है पंचायत भवन

लोकार्पण सूची में शामिल कार्यों पर 1 करोड़ 82 लाख 21 हजार रुपए खर्च हुए हैं, जिनमें 37.50 लाख से निर्मित पंचायत भवन, 25 लाख की लागत का सामुदायिक भवन, सीसी रोड, नाली, कवर्ड पुलिया और हाट बाजार की दुकानें प्रमुख हैं। वहीं 88.15 लाख रुपए की लागत से होने वाले भूमिपूजन कार्यों में 22.44 लाख की लागत के दो आंगनबाड़ी भवन, प्राथमिक पाठशाला गड़रियन टोला में शौचालय, पेवर ब्लॉक, नाली और तीन पानी की टंकियों का निर्माण शामिल है।

ये भी पढ़ें: रीवा में कलेक्टर को बताया रघुनाथगंज में नशे का आतंक, बच्चियों से छेड़छाड़ की घटनाएं भी

सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, स्वच्छता और सामुदायिक सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सरपंच सावित्री पाल, सचिव जगमोहन पटेल व उपसरपंच संतोष मिश्रा उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: रीवा में 300 बिस्तरीय कैंसर अस्पताल का निर्माण तेज, डिप्टी सीएम ने समय पर काम पूरा करने के दिए निर्देश

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts