Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रीवा:खदान में गिरी तेज रफ्तार बाइक, हादसे में 2 युवकों की मौत; एक गंभीर घायल

जनेह थाना क्षेत्र के जवा-पटहट (शंकरगढ़) मार्ग स्थित खबरा गांव के पास रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
खदान में गिरी तेज रफ्तार बाइक, हादसे में 2 युवकों की मौत; एक गंभीर घायल

रीवा। हादसा उस वक्त हुआ जब एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गहरी खदान में जा गिरी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक बहुत तेज रफ्तार में थी, जिसके कारण चालक मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

/img/118/1782048641383

 ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया 

स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और मलबे से घायलों को बाहर निकालने में मदद की। इसके बाद घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर  डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

/img/118/1782048654994

एक मृतक प्रयागराज का निवासी 

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान गजेंद्र कुमार (पिता रामबाबू आदिवासी) निवासी लोटाढ़, जिला प्रयागराज (उत्तरप्रदेश) और उसके साथी के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

ये भी पढ़ें: FD निवेशकों के लिए खुशखबरी! 555 दिन की जमा पर मिल रहा 7.50% तक ब्याज, निवेश से पहले जानिए इन 5 बैंकों की दरें

तीसरे युवक की हालत गंभीर

तीसरे घायल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है और वह डॉक्टरों की निगरानी में है। जनेह थाना पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है इसी के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts