PlayBreaking News

रीवा में नगर निगम के कचरा ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर,एक की मौत, दो की हालत नाजुक

रीवा-मनगवां बायपास पर नगर निगम के कचरा ट्रक की टक्कर से बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल होकर आईसीयू में भर्ती हैं। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।
Follow on Google News
एक की मौत, दो की हालत नाजुक

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में सोमवार एक तेज रफ्तार नगर निगम के कचरा ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसा रीवा-मनगवां बायपास पर हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक बाइक समेत दूर जा गिरे। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तुरंत संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

रायपुर कर्चुलियान से रीवा आ रहे थे तीनों युवक

पुलिस के मुताबिक, तीनों युवक रायपुर कर्चुलियान से रीवा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान बायपास पर सड़क पार करते समय नगर निगम के कचरा वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल मृतक और दोनों घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी पहचान के लिए आसपास के थानों से संपर्क कर रही है और परिजनों की तलाश जारी है।

ट्रक छोड़कर फरार हुआ चालक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नगर निगम के कचरा ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।

Breaking News

चालक की तलाश में जुटी पुलिस

रीवा थाना प्रभारी राजकुमार तिवारी ने बताया कि हादसे में शामिल नगर निगम के कचरा वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है। फरार चालक की जानकारी जुटाई जा रही है और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है। मृतक और घायलों की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों को भी सूचना दी गई है। उन्होंने कहा कि चालक के सामने आते ही उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: रीवा : इटमा वाटरफॉल में सेल्फी लेते वक्त गहरे पानी में बहा युवक, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

आईसीयू में चल रहा दोनों घायलों का इलाज

संजय गांधी अस्पताल के सीएमओ डॉ. अलख प्रकाश ने बताया कि ट्रक हादसे में घायल होकर आए दोनों युवकों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। उन्हें फिलहाल आईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। डॉक्टरों की विशेष टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें लगातार निगरानी में रखा गया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts