MP News :रीवा के महापौर के बिगड़े बोल...निगमकर्मी को फोन पर कहा-‘आ जाओ, उसी नाली में घुसेड़ दूंगा’

गंदे पानी की शिकायत पर निरीक्षण के दौरान रीवा के महापौर अजय मिश्रा बाबा के बोल बिगड़ गए। उन्होंने निगम कर्मचारी को नाली में घुसेड़ने की बात कही। उनके इस बयान को भाजपा ने एससी समुदाय का अपमान बताया है।
रीवा के महापौर के बिगड़े बोल...निगमकर्मी को फोन पर कहा-‘आ जाओ, उसी नाली में घुसेड़ दूंगा’
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रीवा। शहर के वार्ड क्रमांक 16 में गंदे पानी की समस्या के निरीक्षण के दौरान महापौर अजय मिश्रा ‘बाबा’ का एक विवादित बयान सामने आया है। निगमकर्मी को फोन पर फटकार लगाते हुए उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, जिसका वीडियो सामने आने के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। यह मामला सिर्फ गंदे पानी की समस्या तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जनप्रतिनिधियों की भाषा और जिम्मेदारी पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।

    निरीक्षण के दौरान खोया आपा

    घटना गुरुवार की बताई जा रही है, जबकि इसका वीडियो शुक्रवार को वायरल हुआ। महापौर क्षेत्र में गंदे पानी की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद मौके पर पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि नाली के पास ही बोरवेल किया गया है, जिससे दूषित पानी की समस्या पैदा हो रही है। इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए उन्होंने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

    ये भी पढ़ें: भोपाल: बीजेपी पार्षद ‘लापता’ के पर्चे बंटे, 5 हजार इनाम की घोषणा से मचा हड़कंप

    कहा-दलाली करते बैठे रहते हो

    इसी दौरान महापौर ने संबंधित निगमकर्मी को फोन लगाकर नाराजगी जताई और तीखे शब्दों का प्रयोग किया। उन्होंने कहा— ‘तुम कभी गए हो यूके पैलेस की तरफ, आओ राउंड मारने... आ जाओ तो तुमको उसी नाली में घुसेड़ दूंगा, शर्म नहीं लगती... कहां हो अभी... जेसीबी लेकर आओ और बीकानेर पर 15-20 हजार का फाइन करो, दलाली करते बैठे रहते हो...’

    भाजपा ने साधा निशाना

    मामला सामने आने के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोला है। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष दीनानाथ वर्मा ने कहा कि इस तरह की भाषा किसी भी जनप्रतिनिधि के पद की गरिमा के अनुरूप नहीं है। उन्होंने इसे अहंकार का प्रतीक बताते हुए अनुसूचित जाति समुदाय का अपमान भी करार दिया। 

    ये भी पढ़ें: MP News: 2 साल तक मासूम पर जुल्म, फिर हाईवे पर छोड़ भागे पति-पत्नी, श्योपुर केस की सच्चाई जानकर रह जाएंगे सन्न

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts