PlayBreaking News

भोपाल:बीजेपी पार्षद ‘लापता’ के पर्चे बंटे, 5 हजार इनाम की घोषणा से मचा हड़कंप

बीजेपी की महिला पार्षद को ‘लापता’ बताकर पम्पलेट्स बांटे गए हैं। वार्ड-61 की पार्षद मधु शिवनानी की फोटो वाले इन पर्चों में उनकी जानकारी देने पर 5 हजार रुपए इनाम देने की बात लिखी गई है।
Follow on Google News
बीजेपी पार्षद ‘लापता’ के पर्चे बंटे, 5 हजार इनाम की घोषणा से मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक अजीब मामला सामने आया है जहां बीजेपी की महिला पार्षद को ‘लापता’ बताकर पम्पलेट्स बांटे गए हैं। वार्ड-61 की पार्षद मधु शिवनानी की फोटो वाले इन पर्चों में उनकी जानकारी देने पर 5 हजार रुपए इनाम देने की बात लिखी गई है। इस घटना से इलाके में हलचल मच गई है।

अखबारों में रखकर बांटे गए पम्पलेट्स

शुक्रवार सुबह वार्ड-61 के कई इलाकों में लोगों को अखबारों के अंदर ये पम्पलेट्स मिले। पर्चों में लिखा था कि पार्षद पिछले 3 महीने से लापता हैं। साथ ही यह भी दावा किया गया कि उनकी अनुपस्थिति में कुछ फर्जी दस्तावेज यहां तक कि मृत्यु प्रमाण पत्र तक बनाए जाने की कोशिश हुई है।

पर्चे बांटने वाले अब तक अज्ञात

सबसे बड़ी बात यह है कि ये पम्पलेट्स किसने छपवाए और बांटे, इसका अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। इस वजह से मामला और भी संदिग्ध बन गया है। स्थानीय स्तर पर इसे राजनीतिक साजिश या शरारत के तौर पर भी देखा जा रहा है।

परिवार ने कहा- लापता नहीं विदेश में हैं पार्षद

परिजनों के मुताबिक पार्षद मधु शिवनानी लापता नहीं हैं। वे अपने बेटे के पास नीदरलैंड गई हुई हैं। उनका बेटा वहां सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और हाल ही में उनके घर पोते का जन्म हुआ है। इसी कारण वे फरवरी में वहां गई थीं।

ये भी पढ़ें: किसानों के लिए बड़ी राहत: अब नहीं डूबेगी मेहनत, सिकुड़ा और फीका गेहूं भी बिकेगा MSP पर

अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों की वजह से हुई देरी

परिवार ने बताया कि पार्षद मार्च में वापस आने वाली थीं लेकिन अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और फ्लाइट री-शेड्यूल होने की वजह से देरी हो गई। इसके अलावा उनकी तबीयत भी ठीक नहीं थी जिस कारण डॉक्टर ने उन्हें कुछ समय आराम करने की सलाह दी थी।

जल्द लौटेंगी भोपाल, शिकायत की तैयारी

परिजनों का कहना है कि पार्षद जल्द ही भोपाल लौटेंगी। उनके वापस आने के बाद इस पूरे मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जाएगी। फिलहाल उनके पति और परिवार के लोग क्षेत्र में सक्रिय बने हुए हैं।

ये भी पढ़ें: खंडवा में नकली घी का बड़ा भंडाफोड़: चर्बी से बन रहा था घी, छापे में ड्रम और कनस्तर जब्त

इलाके में चर्चा का विषय बना मामला

इस पूरे घटनाक्रम के बाद वार्ड-61 और आसपास के इलाकों में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। बिना पुष्टि के इस तरह के पम्पलेट्स बांटना कई सवाल खड़े कर रहा है और लोगों में भ्रम की स्थिति भी पैदा कर रहा है।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts