Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रीवा:सूने मकान से लाखों रुपए का सामान चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

मध्य प्रदेश के रीवा में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपए की चोरी को अंजाम दिया।
Follow on Google News
सूने मकान से लाखों रुपए का सामान चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

मध्य प्रदेश के रीवा में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के आनंद नगर, बोदा बाग इलाके का है जहां चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपए की चोरी को अंजाम दिया। पूरी वारदात आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है जिससे पुलिस को अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

रात में दिया वारदात को अंजाम

घटना गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है। चोरों ने पहले घर के मुख्य गेट का ताला तोड़ा और फिर अंदर घुसकर वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब मोहल्ले के लोगों ने गेट का टूटा ताला देखा तब उन्हें चोरी का अंदेशा हुआ।

पड़ोसियों ने दी सूचना

मोहल्ले के लोगों ने तुरंत मकान मालिक अमित सिंह बघेल को सूचना दी। खबर मिलते ही वे परेशान हो गए और आसपास के लोगों की मदद से डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।

ये भी पढ़ें: भोपाल: बीजेपी पार्षद ‘लापता’ के पर्चे बंटे, 5 हजार इनाम की घोषणा से मचा हड़कंप

CCTV में कैद हुए नकाबपोश बदमाश

पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि दो नकाबपोश बदमाश पहले घर के बाहर घूमते हैं और फिर अंदर दाखिल हो जाते हैं। यही फुटेज अब जांच का सबसे अहम आधार बन गया है।

सोने-चांदी के जेवर और नगदी ले उड़े चोर

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक चोर घर से सोने-चांदी के आभूषण और नगदी लेकर फरार हो गए हैं। हालांकि चोरी गए सामान की सटीक कीमत अभी सामने नहीं आई है लेकिन नुकसान लाखों रुपए में बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: पराली जलाने में एमपी नंबर-1 : 21 दिन में 20 हजार से ज्यादा मामले, देश में 69% हिस्सेदारी

पुलिस की जांच जारी

पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने इलाके में पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts