Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रीवा में क्रूर हत्या :महिला के दोनों हाथ तोड़े, घर के पीछे मिला सिर कटा शव; 3 थानों की पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के लोही गांव में 60 वर्षीय लीलावती पटेल की बेरहमी से हत्या कर दी गई। महिला का सिर धड़ से अलग मिला और करीब 50 मीटर दूर गेहूं के खेत में बरामद हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
महिला के दोनों हाथ तोड़े, घर के पीछे मिला सिर कटा शव; 3 थानों की पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। महिला का शव घर के पीछे क्षत-विक्षत हालत में मिला, जबकि उसका सिर धड़ से अलग था। कुछ दूरी पर गेहूं के खेत में कटा हुआ सिर बरामद हुआ। घटना बिछिया थाना क्षेत्र के लोही गांव की है।

    घर के पीछे मिला महिला का शव

    मृत महिला की पहचान लीलावती पटेल (60) के रूप में हुई है। वह अपने घर में अकेली रहती थीं। सोमवार को गांव के लोगों ने घर के पीछे उनका शव पड़ा देखा। शव की हालत बेहद खराब थी और सिर धड़ से अलग था।

    घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोगों ने उनकी बेटी को सूचना दी। इसके बाद उनकी बेटी नीता पटेल मौके पर पहुंचीं और पुलिस को खबर दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

    ये भी पढ़ें: बांधवगढ़ में बाघ के सामने सेल्फी का क्रेज! खतरे के बीच लापरवाह दिखे लोग, प्रबंधन की लापरवाही पर उठे बड़े सवाल

    बेटी ने बताया- मां का सिर काटकर ले गए आरोपी

    मृतका की बेटी नीता पटेल ने बताया कि उनकी मां की बेहद क्रूर तरीके से हत्या की गई है। शरीर पर कई गंभीर घाव हैं। उनका कहना है कि आरोपियों ने सिर काटकर अपने साथ ले जाने की कोशिश की। परिवार के मुताबिक लीलावती पटेल की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। ऐसे में हत्या का कारण अभी साफ नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

    देवर को फोन पर मिली हत्या की खबर

    मृतका के देवर रामकिशोर पटेल ने बताया कि लीलावती पिछले करीब 12 साल से यहां रह रही थीं और घर का काम करके अपना गुजारा करती थीं। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे उन्हें फोन पर जानकारी मिली कि उनकी भाभी की हत्या हो गई है। सूचना मिलते ही वे तुरंत गांव पहुंचे, जहां पहले से ही लोगों की भीड़ जमा थी।

    ये भी पढ़ें: कटनी : उत्कल एक्सप्रेस के टॉयलेट में मिली नवजात, मुड़वारा स्टेशन पर हड़कंप

    शव पर चोट के कई निशान

    रामकिशोर पटेल के अनुसार, उनकी भाभी का शव घर के बाहर औंधे मुंह पड़ा हुआ था और सिर गायब था। उनके दोनों हाथ टूटे हुए थे और शरीर पर कई चोटों के निशान थे। परिवार का कहना है कि पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करे और उन्हें कड़ी सजा दिलाए।

    गेहूं के खेत में मिला कटा हुआ सिर

    सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने आसपास करीब दो किलोमीटर के इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। कई घंटे की तलाश के बाद शाम को गेहूं के खेत से महिला का कटा हुआ सिर बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी सिर को घर से करीब 50 मीटर दूर खेत में फेंककर फरार हो गए थे। हत्या में कितने लोग शामिल थे, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts