Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कटनी :उत्कल एक्सप्रेस के टॉयलेट में मिली नवजात, मुड़वारा स्टेशन पर हड़कंप

आरपीएफ और जीआरपी मामले की गहन जांच में जुटी हैं। पुलिस ट्रेन के उस कोच में सफर कर रहे यात्रियों के चार्ट, सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के माध्यम से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बच्ची को किसने और किस स्टेशन के बीच ट्रेन में छोड़ा।
उत्कल एक्सप्रेस के टॉयलेट में मिली नवजात, मुड़वारा स्टेशन पर हड़कंप
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    कटनी। सोमवार सुबह मुड़वारा रेलवे स्टेशन पर हरिद्वार से पुरी जा रही उत्कल एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 18478) के कोच एस-4 के टॉयलेट में एक नवजात बच्ची लावारिस हालत में मिली। यात्रियों ने शौचालय से बच्ची के रोने की आवाज सुनी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत रेलवे प्रशासन को इसकी जानकारी दी। यात्रियों की सतर्कता के कारण समय पर सूचना रेलवे हेल्पलाइन को पहुंची और ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर आते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम सक्रिय हुई।

    विशेष मेडिकल केयर में रखी गई नवजात

    आरपीएफ के जवानों ने नवजात बच्ची को अपने संरक्षण में लेकर उसे तत्काल कटनी के जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद बच्ची को संक्रमण और गंभीर स्थिति के खतरे को देखते हुए नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एसएनसीयू) में भर्ती किया। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची की स्थिति स्थिर है और उसे विशेष मेडिकल केयर में रखा गया है। आरपीएफ और जीआरपी मामले की गहन जांच में जुटी हैं। पुलिस ट्रेन के उस कोच में सफर कर रहे यात्रियों के चार्ट, सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के माध्यम से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बच्ची को किसने और किस स्टेशन के बीच ट्रेन में छोड़ा।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts