Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रिलायंस ने बाढ़ पीड़ित उत्तराखंड को दी 25 करोड़ की मदद, अनंत अंबानी बोले- री-डेवलपमेंट में हमारी छोटी सी हिस्सेदारी

Follow on Google News
रिलायंस ने बाढ़ पीड़ित उत्तराखंड को दी 25 करोड़ की मदद, अनंत अंबानी बोले- री-डेवलपमेंट में हमारी छोटी सी हिस्सेदारी
मुंबई। इस साल उत्तराखंड में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित जिंदगी को फिर से पटरी पर लाने के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष में 25 करोड़ रुपए दिए हैं। कंपनी के डायरेक्टर अनंत अंबानी ने इस दौरान कहा कि, "हमारा उत्तराखंड के लोगों के साथ गहरा रिश्ता है, पिछले दशक में मिलकर खुशियां और दुखों का सामना किया है। इस संकट के दौर में प्रदेश के नागरिकों की अद्वितीय सहनशीलता ने हम सभी को प्रेरणा दी है। हम उत्तराखंड के साथ अपने रिश्तों की को निभाते हुए राज्य को फिर से मजबूत करने में अपना योगदान दे रहे हैं।" गौरतलब है कि इस साल जुलाई और अगस्त के दौरान उत्तराखंड में हुई भारी बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन के कारण जान-माल का व्यापक नुकसान हुआ था।

हमेशा खड़ा रहा रिलायंस ग्रुप

रिलायंस 2013 में आई बाढ़ के बाद से ही उत्तराखंड के साथ खड़ा रहा है। पिछली बार की बाढ़,के दौरान तो रिलायंस फाउंडेशन ने यहां फंसे हुए लोगों को बचाकर उन्हें राहत और आसरा भी प्रदान किया था। रिलायंस की मदद से यहां 30 गांवों के बच्चों का शिक्षा प्रदान करने के लिए दो स्कूल भी खोले गए थे। इसके साथ ही यहां के निवासियों को राहत और बचाव की नई तकनीक सिखाते हुए प्रशिक्षण दिया गया। रिलायंस ने 2021 में और COVID-19 महामारी के दौरान भी राज्य के लोगों की मदद की थी। फिलहाल, रिलायंस ग्रुप उत्तराखंड सरकार और अन्य संगठनों के साथ मिलकर अलग-अलग सामाजिक विकास कार्यक्रम चला रहा है। इसके तहत पांच लाख घन मीटर पानी की क्षमता का एक तालाब बनाया गया है, जिससे खेती और पीने के लिए पानी की उपलब्धता बढ़ी है। इसके साथ ही रिलायंस ने अपने माध्यम से 1500 महिलाओं और 1200 ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों को समुदायिक विकास में ट्रेनिंग दी है। रिलायंस ने 2018 और 2019 में चिरबटिया लुथियाग मैराथन के जरिए समाज को एक साथ लाने में भी अपना योगदान दिया था। इसके साथ ही देश के इस सबसे बड़े व्यापारिक समूह ने उत्तराखंड में लोगों की कमाई बढ़ाने के लिए भी प्रयास किए हैं।

9 लाख 74 हजार करोड़ है आमदनी

रिलायंस भारत की सबसे बड़ी निजी क्षेत्र की कंपनी है, जिसकी सालाना आय 9 लाख 74 हजार 864 करोड़ रुपए (US$118.6 बिलियन) है। पिछले साल कंपनी को 1 लाख 25 हजार 951 करोड़ रुपए (US$15.3 बिलियन) नकद लाभ और 73 हजार 670 करोड़ रुपए (US$9.0 बिलियन) नेट लाभ हुआ है। रिलायंस फिलहाल हाइड्रोकार्बन, पेट्रोलियम, पेट्रोकेमिकल्स, एनर्जी, रिटेल और डिजिटल केस्टर में काम कर रहा है। फिलहाल ये समूह "दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों" की लिस्ट में 88 वें स्थान पर है। 2023 की फॉर्च्यून की ग्लोबल 500 की सूची में यह भारत की सबसे बड़ी निजी क्षेत्र की कंपनी है। कंपनी रिलायंस को 2022 के फोर्ब्स' ने "दुनिया के सर्वश्रेष्ठ नियोक्ताओं" की लिस्ट में 20 सबसे अच्छी कंपनियों में चुना है। व्यापार जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts