अवकाश के दिनों भी हो रहीं प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री :हर दिन 500 से अधिक रजिस्ट्रियां हो रहीं, आईएसबीटी व परी बाजार में उमड़ रही लोगों की भीड़

प्रॉपर्टी खरीदारों की भारी भीड़ को देखते हुए स्लॉट की संख्या भी बढ़ा दी गई है। नवरात्र के चलते बीते तीन दिनों को देखते हुए आगामी कुछ दिनों तक रोजाना 600 से 700 के बीच रजिस्ट्री रोजाना होंगी।
Follow on Google News
हर दिन 500 से अधिक रजिस्ट्रियां हो रहीं, आईएसबीटी व परी बाजार में उमड़ रही लोगों की भीड़
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पीपुल्स संवाददाता, भोपाल। चैत्र नवरात्र के चलते और आगामी 1 अप्रैल को आ रही नई कलेक्टर गाइडलाइन के तहत बढ़ाई जाने वाले जमीनों के दामों को देखते हुए शहरवासी प्लॉट, मकानों की खरीददारी कर रहे हैं। इससे भोपाल जिले के बैरसिया, आईएसबीटी व परी बाजार पंजीयन कार्यालयों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। त्यौहारों के अवकाशों में भी रजिस्ट्री करने के लिए कार्यालय खुल रहे हैं। हर दिन 500 से अधिक रजिस्ट्रियां हो रही हैं।

    प्लाट, मकान की जमकर हुई रजिस्ट्रियां 

    लोग चैत्र नवरात्र के शुभ मुहूर्तों में रजिस्ट्रियां करा रहे हैं। शनिवार को भी बड़ी संख्या में लोगों ने प्लॉट, मकान की रजिस्ट्रियां कराई। शुक्रवार को 592 रजिस्ट्रियां हुई थीं। गुरुवार को नवरात्र शुरू होने के दिन 653 लोगों ने रजिस्ट्री कराई थीं। इससे 12 करोड़ से अधिक राजस्व प्राप्त हुआ।

    चैत्र नवरात्रि और कलेक्टर गाइड लाइन में होने वाली बढ़ोत्तरी के चलते शहर में प्रॉपर्टी की खरीदारी करने वालों का तांता लगा हुआ है। गुरुवार को जहां शहर के सभी पंजीयन दफ्तरों में भारी भीड़ उमड़ी थी। वहीं शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में लोग प्रॉपर्टी की खरीदारी करने पहुंचे। नवरात्रि के दूसरे दिन शहर में कुल 592 रजिस्ट्रियां दर्ज की गईं। इससे शासन को कुल 5 करोड़ 54 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। इसके ठीक एक दिन पहले 653 रजिस्ट्रियां हुई थीं, जिससे शासन को लगभग 7 करोड़ रुपए का राजस्व मिला।

    यह भी पढ़ें: कटनी-शहडोल रेत खदान मामला: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सरकार के निर्णय को मिली मंजूरी

    बढ़ा दी गई स्लॉट की संख्या 

    प्रॉपर्टी खरीदारों की भारी भीड़ को देखते हुए स्लॉट की संख्या भी बढ़ा दी गई है। नवरात्र के चलते बीते तीन दिनों को देखते हुए आगामी कुछ दिनों तक रोजाना 600 से 700 के बीच रजिस्ट्री रोजाना होंगी। इसके चलते प्रति रजिस्ट्रार स्लॉट की संख्या बढ़ाकर 65 कर दी गई है। जिले में वर्तमान में 13 सब रजिस्ट्रार कार्यरत हैं। इस हिसाब से जिले में रोजाना 800 रजिस्ट्री तक करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। वहीं लोगों की सुविधा के लिए पंजीयन कार्यालय रविवार को अवकाश के दिन भी खोले जाएंगे। 

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts