Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

oye indori पर रेप केस, रॉबिन जिंदल ने शादी का झांसा देकर युवती को लिव इन में रखा

Follow on Google News
oye indori पर रेप केस, रॉबिन जिंदल ने शादी का झांसा देकर युवती को लिव इन में रखा
इंदौर। सोशल मीडिया पर सबसे अधिक वायरल होने वाले रॉबिन जिंदल पर रेप का मामला दर्ज हुआ है। कॉमेडी और oye indori के नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लंबे समय से वायरल होने वाले रॉबिन के खिलाफ इंदौर के एमआईजी थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। रॉबिन के इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब पर लाखों फॉलोअर्स हैं।

क्या है मामला ?

जानकारी के अनुसार, इंदौर की रहने वाली एक युवती जो की तलाकशुदा है। उसके द्वारा थाने पर शिकायत दर्ज कराई कि रोबिन अग्रवाल द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया और उसके साथ शादी का झांसा भी दिया गया। लेकिन इससे पहले रॉबिन ने युवती के साथ शादी करने के लिए राजीनामा कर लिया था। लंबे समय से वह शादी नहीं कर रहा था। युवती तलाकशुदा थी इसलिए वह लगातार रॉबिन से शादी करने के लिए कह रही थी। लेकिन, रॉबिन ने एमआईजी पुलिस को भी लंबे समय तक झांसा दिया। इस मामले में अपने रसूख के चलते उसने प्रकरण दर्ज नहीं हुआ। वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने के बाद 22 वर्षीय युवती ने रॉबिन जिंदल पुत्र मिथलेश अग्रवाल के खिलाफ एमआईजी थाने में प्रकरण दर्ज करवाया है।

पहले किया था राजीनामा

इस मामले को लेकर एमआईजी थाने में पदस्थ सचिन आर्य के मुताबिक, रॉबिन जिंदल पुत्र मिथलेश अग्रवाल निवासी महालक्ष्मी नगर के खिलाफ यह प्रकरण दर्ज किया है। युवती द्वारा 16 मार्च को भी थाने पर एक शिकायती आवेदन दिया गया था। लेकिन, रॉबिन द्वारा इस पूरे मामले में राजीनामा करके इस पूरे मामले को सुधारने के बात भी कही गई थी, लेकिन जब लंबे समय तक रॉबिन द्वारा किसी प्रकार से कोई कदम नहीं उठाया गया तो तलाकशुदा पीड़िता ने प्रकरण दर्ज कराया है। (इनपुट- हेमंत नागले) ये भी पढ़ें- इंदौर : होटल में खाने की टेबल पर बैठे-बैठे व्यक्ति को आया साइलेंट हार्ट अटैक, CCTV कैमरे में कैद हुआ मौत का लाइव VIDEO
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts