Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Brahmastra Trailer Release: इंतजार खत्म! 'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर हुआ रिलीज, फिल्म में दिखेगा VFX का जबरदस्त तड़का

Brahmastra Trailer Release: इंतजार खत्म! 'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर हुआ रिलीज, फिल्म में दिखेगा VFX का जबरदस्त तड़का
बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी पौराणिक कथाओं पर आधारित इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। अमिताभ बच्चन की आवाज और रणबीर कपूर की झलक के साथ शुरू हुए इस ट्रेलर में महाबली और सर्व शक्तिशाली अस्त्र को ढूंढने की कहानी बताई गई है। ट्रेलर में रणबीर-आलिया की रोमांटिक केमिस्ट्री के बीच ढेर सारा एक्शन और एडवेंचर भी देखने को मिला है।

फिल्म में रणबीर-आलिया का किरदार

फिल्म में रणवीर शिवा और आलिया ईशा के किरदार में हैं, रणवीर के पास एक शक्ति है जो इस संसार को बुरी शक्तियों से बचा सकती है। लव, रोमांस, थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म में अस्त्रों के देवता 'ब्रह्मास्त्र' की शक्तियों का एहसास कराने की कोशिश की गई है। फिल्म में VFX का जबरदस्त तड़का है।

कैसा है ट्रेलर?

ट्रेलर की शुरुआत होती है अमिताभ बच्चन की आवाज से। जो बताते हैं जल, वायु, अग्नि... प्राचीन काल से हमारे बीच कुछ ऐसी शक्तियां हैं जो अस्त्रों में भरी हुई हैं। शिवा यानी रणबीर कपूर, जो कि अपनी लाइफ में काफी एंजॉय कर रहा होता है। उसकी मुलाकात लेडीलव आलिया (ईशा) से होती है। ईशा से मिलते ही शिवा उसके प्यार में पड़ जाता है। शिवा को आग जलाती नहीं है, वो आग से नहीं डरता। धीरे धीरे शिवा को अपनी शक्तियों के बारे में पता चलता है। फिर अस्त्रों की दुनिया में शिवा की एंट्री होती है और शुरू होता है खेल... [embed]https://www.instagram.com/tv/Cez71BKIsoD/?utm_source=ig_web_copy_link[/embed]

Astraverse यूनिवर्स का आगाज

2 मिनट 51 सेकंड के ट्रेलर में VFX कमाल के हैं। अयान मुखर्जी की फिल्म के ट्रेलर को देख लगता है आप एक ऐसी दुनिया में आ गए हैं, जहां अंधेरे में कई राज दफन हैं। ब्रह्मास्त्र अपने साथ Astraverse यूनिवर्स की शुरुआत कर रहा है। ये भी पढ़ें- Brahmastra: ‘ब्रह्मास्त्र’ में सामने आया Mouni Roy का लुक, ‘अंधेरे की रानी’ बनकर सबको वश में करेगी एक्ट्रेस

इस दिन रिलीज हो रही है फिल्म

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी ट्रायलॉजी सीरीज का ये पहला पार्ट है जो कि 9 सितंबर 2022 को रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर-आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन अक्किनेनी और मौनी रॉय भी नजर आएंगी। ये भी पढ़ें- ‘ब्रह्मास्त्र’ से सामने आया अमिताभ बच्चन का फर्स्ट लुक, चेहरे पर दिखा तेज गुस्सा और चोट के निशान
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts