PlayBreaking News

रामगढ़-बोकारे हाइवे पर दर्दनाक हादसा: बस और कार में भीषण टक्कर से लगी आग, कार सवार 5 लोगों की जिंदा जलने से मौत

Follow on Google News
रांची। झारखंड के रामगढ़ जिले में बुधवार सुबह दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनओं में सात लोगों की मौत हो गई तथा 12 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने यहां बताया कि रजरप्पा थाना क्षेत्र के लारी के निकट बुधवार की सुबह एक कार और बस में भीषण टक्कर हो गई। दोनों वाहनों में टक्कर के बाद लगी आग से कार में सवार पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि बस पर सवार 12 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। सभी मृतक बिहार के रहने वाले थे। मृतकों की अभी पहचान नहीं की जा सकी है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले के कुज्जू थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राज्यमार्ग 33 पटना-रांची मुख्यमार्ग पर दो वाहनों के बीच हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान नहीं की जा सही है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह करीब 8 बजे ‘महाराजा’ बस धनबाद से रांची जा रही थी। इसी दौरान रजरप्पा थाना क्षेत्र के लारी के निकट रामगढ़ से बोकारो की तरफ जा रही एक कार से सीधी टक्कर हो गई। राहगीरों ने बताया कि टक्कर के बाद तुरंत आग लग गई थी। घटना की जानकारी रजरप्पा थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। हालांकि रजरप्पा थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम के आने तक सबकुछ खत्म हो चुका था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना के बाद कार का दरवाजा नहीं खुल पाया था। उनके अनुसार कार में पांच लोग सवार थे जिनकी जिंदा जलने से मौत हुई है। https://twitter.com/psamachar1/status/1438064289445670918
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts