Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राखी भेजने से पहले जान लें नया नियम!स्पीड पोस्ट या रजिस्ट्री में कौन है सबसे तेज और सुरक्षित? नए नियम जानकर ही भेजें पार्सल

रक्षाबंधन पर दूर बैठे भाई तक राखी पहुंचाने के लिए सही डाक सेवा चुनना जरूरी है। भारतीय डाक ने स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री को लेकर नए नियम लागू किए हैं। अब राखी भेजने वालों को डिलीवरी समय, ट्रैकिंग सुविधा, शिकायत प्रक्रिया और रिफंड के नियमों की जानकारी पहले से होना जरूरी है।
स्पीड पोस्ट या रजिस्ट्री में कौन है सबसे तेज और सुरक्षित? नए नियम जानकर ही भेजें पार्सल
राखी भेजने से पहले जानें नियम

रक्षाबंधन के त्योहार पर लाखों बहनें अपने भाइयों को राखी भेजने की तैयारी कर रही हैं। दूर शहरों में रहने वाले भाई तक राखी समय पर पहुंचे, इसके लिए ज्यादातर लोग भारतीय डाक की स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट का सहारा लेते हैं। लेकिन कई बार लोगों को समझ नहीं आता कि कौन सी सेवा तेज और सुरक्षित रहेगी। त्योहारों में डाकघरों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय डाक ने सेवाओं में बदलाव किए हैं, जिससे राखी भेजने की प्रक्रिया आसान हो सके।

स्पीड पोस्ट या रजिस्ट्री

अगर राखी कम समय में पहुंचानी है तो स्पीड पोस्ट बेहतर विकल्प माना जाता है। यह भारतीय डाक की तेज सेवा है, जिसमें देश के कई हिस्सों में आमतौर पर कुछ दिनों के अंदर डिलीवरी हो जाती है। इसके अलावा इसमें ऑनलाइन ट्रैकिंग की सुविधा भी मिलती है, जिससे भेजने वाला हर समय अपने पार्सल की स्थिति देख सकता है। वहीं रजिस्टर्ड पोस्ट यानी रजिस्ट्री सुरक्षा के लिहाज से अच्छी सेवा है। इसमें सामान लेने वाले व्यक्ति के हस्ताक्षर लिए जाते हैं लेकिन इसकी डिलीवरी स्पीड पोस्ट की तुलना में थोड़ी धीमी हो सकती है। अगर राखी त्योहार से काफी पहले भेजी जा रही है, तो रजिस्ट्री भी एक विकल्प हो सकती है।

राखी भेजने वालों के लिए बदले डाक विभाग के नियम

भारतीय डाक ने राखी भेजने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए नया नियम लागू किया है। अब 500 ग्राम तक की गैर-व्यावसायिक राखी, छोटे पैकेट और ग्रीटिंग कार्ड को डॉक्यूमेंट श्रेणी में रखा जाएगा। अगर राखी के साथ कोई गिफ्ट, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक सामान या दूसरी वस्तुएं भेजी जाती हैं तो उसे पार्सल श्रेणी में रखा जाएगा। इससे ग्राहकों को बुकिंग के समय सही सेवा चुनने में आसानी होगी।

ये भी पढ़ें: मौसम बदलते ही हो रही है तबीयत खराब? इन आसान बातों का रखें ध्यान, बीमारियों से रहेंगे दूर

समय पर नहीं पहुंची राखी तो ऐसे करें शिकायत

अगर स्पीड पोस्ट या रजिस्ट्री से भेजी गई राखी समय पर नहीं पहुंचती है, तो ग्राहक इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। पोस्ट की रसीद पर दिए गए 13 अंकों के कंसाइनमेंट नंबर से ऑनलाइन ट्रैकिंग की जा सकती है। अगर पार्सल लंबे समय तक अटका हुआ है तो इंडिया पोस्ट की वेबसाइट पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। सेवा में देरी होने पर नियमों के अनुसार पोस्टेज शुल्क वापस लेने का भी प्रावधान है।

24 और 48 घंटे वाली स्पीड पोस्ट सेवा शुरू

रक्षाबंधन को देखते हुए डाक विभाग ने तेज डिलीवरी के लिए नई सेवाएं शुरू की हैं। 24 घंटे और 48 घंटे में डिलीवरी वाली स्पीड पोस्ट सुविधा फिलहाल दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में उपलब्ध कराई गई है। इस सुविधा से त्योहार के दौरान जरूरी दस्तावेज और राखी जल्दी पहुंचाने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें: Friendship Day Special: 5 रुपए के बैंड से WhatsApp Status तक… बदल गई Friendship Day की पूरी कहानी

राखी भेजने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

राखी भेजते समय लिफाफे पर भाई का पूरा पता, पिन कोड और मोबाइल नंबर साफ लिखना चाहिए। कोशिश करें कि त्योहार से कम से कम चार-पांच दिन पहले राखी भेज दें, ताकि किसी भी देरी की स्थिति में समय मिल सके। सही पैकिंग और सही सेवा का चुनाव करने से राखी सुरक्षित तरीके से भाई तक पहुंच सकती है और त्योहार की खुशियां बनी रह सकती हैं।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...

Latest Posts