Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Raksha Bandhan 2024 : अचानक लाडली बहनों के घर पहुंचे CM डॉ मोहन यादव, बंधवाई राखी... सेल्फी भी ली

Follow on Google News
Raksha Bandhan 2024 : अचानक लाडली बहनों के घर पहुंचे CM डॉ मोहन यादव, बंधवाई राखी... सेल्फी भी ली
भोपाल। देशभर में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने भी सोमवार को लाडली बहना से राखी बंधवाई। मुख्यमंत्री अचानक नागदा में बादीपुरा आजादपुर स्थित लाड़ली बहन आशा बौरासी के निवास पर पहुंचे। उन्हें अपने घर की चौखट पर पाकर लाडली बहना आशा बौरासी और अनिता बौरासी की आंखों से खुशी के आंसू छलक उठे। लाडली बहनों ने पुष्पवर्षा कर सीएम का स्वागत किया और रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें आशीर्वाद दिया।

लाडली बहनों को दिए उपहार

रक्षा सूत्र बंधवाने के बाद मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बहनों को गिफ्ट देते हुए लाड़ली बहना की राशि प्राप्त होने की जानकारी भी ली। लाडली बहनों ने उन्हें इसकी जानकारी दी और 1,250 रुपए की राशि के अलावा शगुन की 250 रुपए की राशि देने के लिए आभार भी व्यक्त किया। [caption id="attachment_130671" align="aligncenter" width="600"] सीएम डॉ मोहन यादव ने 8 माह के नन्हे यश को गोदी में उठाकर दुलार भी किया।[/caption]

बच्चे को गोदी में उठाकर किया दुलार

मुख्यमंत्री डॉ यादव लीलाबाई के निवास पर भी पहुंचे, उन्होंने रक्षासूत्र बंधवाया और उपहार भेंट किया। उन्होंने लीलाबाई के निवास पर 8 माह के नन्हे यश को गोदी में उठाकर दुलार भी किया। इस अवसर पर सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक नागदा डॉ तेज बहादुर सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष श्री बहादुर सिंह बोरमुंडला आदि जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। [caption id="attachment_130672" align="aligncenter" width="600"] सीएम ने बहनों और बेटियों के साथ सेल्फी भी ली।[/caption]

बहनों और बेटियों के साथ ली सेल्फी

सीएम डॉ मोहन यादव रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने नागदा पहुंचे थे। उनके नागदा आगमन पर बादीपुरा आजादपुर क्षेत्र की बहनों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया और राखी बांधी गई। बहनों के आग्रह पर सीएम ने बहनों के निवास पर जाकर राखी बंधवाई। इस दौरान उन्होंने बहनों और बेटियों के साथ सेल्फी भी ली। मुख्यमंत्री डॉ यादव पिछले कई सालों से रक्षाबंधन का त्योहार सामूहिक रूप से बहनों के साथ मनाते आ रहें हैं। इस परंपरा को उन्होंने मुख्यमंत्री बनने के बाद भी निभाया। उन्होंने सावन माह बहनों के नाम समर्पित किया है। उन्होंने प्रदेश भर में वृहद स्तर पर लाड़ली बहनों के साथ रक्षाबंधन कार्यक्रम मनाए जाने के साथ लाडली बहनों के खाते में प्रतिमाह डाले जानी वाली 1250 रुपए की राशि के अतिरिक्त शगुन के रूप में 250 रुपए की राशि भी डाली है। ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन विशेष : बुंदेलखंड के गांव-गांव में क्यों पूजे जाते हैं लाला हरदौल
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts