PlayBreaking News

8 राज्यों की 9 राज्यसभा सीटों के लिए BJP ने जारी की लिस्ट, MP से जॉर्ज कुरियन को बनाया उम्मीदवार, जानें किसे कहां से मिला टिकट...

Follow on Google News
8 राज्यों की 9 राज्यसभा सीटों के लिए BJP ने जारी की लिस्ट, MP से जॉर्ज कुरियन को बनाया उम्मीदवार, जानें किसे कहां से मिला टिकट...
नई दिल्ली/भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को राज्यसभा की 9 सीट के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कूरियन को मध्य प्रदेश से, जबकि रवनीत सिंह बिट्टू को राजस्थान से प्रत्याशी बनाया गया है।

हरियाणा से किरण चौधरी को उम्मीदवार बनाया

पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के मुताबिक, करीब दो माह पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं किरण चौधरी को हरियाणा से उम्मीदवार बनाया है। चौधरी ने मंगलवार सुबह हरियाणा विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा के रोहतक क्षेत्र से लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद हरियाणा में राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव की आवश्यकता पैदा हुई है। इस सीट के लिए नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन बुधवार है। विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या को देखते हुए पार्टी की इस सीट से जीत तय मानी जा रही है।

बिहार में राज्यसभा की दो सीटों पर उपचुनाव

भाजपा ने वरिष्ठ अधिवक्ता और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा को बिहार से उम्मीदवार बनाया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा बिहार से राज्यसभा की दूसरी सीट के लिये सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार हैं। बिहार में राज्यसभा की दो सीट के लिए उपचुनाव होने हैं। उच्च सदन की ये सीट विवेक ठाकुर (भाजपा) और मीसा भारती (राजद) के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद खाली हुई हैं।

जानें किसे कहां से मिला टिकट

भाजपा ने असम से मिशन रंजन दास और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली को, महाराष्ट्र से धैर्यशील पाटिल, ओडिशा से ममता मोहंता और त्रिपुरा से राजीव भट्टाचार्य को उम्मीदवार घोषित किया है। ममता मोहंता हाल में ही बीजू जनता दल (बीजद) छोड़कर भाजपा में शामिल हुई हैं। भट्टाचार्य भाजपा की त्रिपुरा इकाई के अध्यक्ष हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने तेली का असम की डिब्रूगढ़ संसदीय सीट से टिकट काट दिया था और उनकी जगह केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनावाल को उम्मीदवार बनाया गया था। भाजपा सूत्रों ने कहा कि तेली को इसी की भरपाई के रूप में राज्यसभा सीट से नवाजा गया है। सोनोवाल और कामाख्या प्रसाद तासा के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के कारण असम से राज्यसभा की दो सीट पर उपचुनाव की आवश्यकता हुई है। सोनोवाल की डिब्रूगढ़ और तासा की काजीरंगा से जीत के बाद असम से राज्यसभा की दो सीट खाली हुई हैं। पीयूष गोयल, ज्योतिरादित्य सिंधिया और बिप्लब देब के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के कारण क्रमश: महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और त्रिपुरा की एक-एक सीट पर राज्यसभा चुनाव हो रहे हैं। 9 राज्यों में राज्यसभा की 12 रिक्त सीट के लिए चुनाव 3 सितंबर को होगा। देखें LIST... ये भी पढ़ें- अजमेर सेक्स स्कैंडल : 32 साल बाद 6 आरोपियों को उम्रकैद की सजा, 100 छात्राओं के साथ किया था गैंगरेप, 5-5 लाख का जुर्माना लगाया
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts