Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'कई मौके दिए, फिर भी पैसा जमा नहीं किया' :राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट की फटकार

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से फिलहाल राहत मिल गई है। अदालत ने कहा कि पर्याप्त रकम जमा करने के कारण उन्हें अभी जेल नहीं भेजा जाएगा। हालांकि कोर्ट ने उन्हें फटकार भी लगाई और साफ किया कि अगली सुनवाई 30 मार्च को होगी, जिसमें मामले पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है।
Follow on Google News
राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट की फटकार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में कुछ समय पहले जेल जाना पड़ा था। फिलहाल वह जेल से बाहर हैं, लेकिन केस अभी भी चल रहा है। इस मामले की सुनवाई दिल्ली हाईकोर्ट में हुई, जहां कोर्ट ने उन्हें फिलहाल दोबारा जेल नहीं भेजने का फैसला किया है।

    वकील ने बताया कितना पैसों का किया भुगतान

    सुनवाई के दौरान राजपाल यादव के वकील ने कोर्ट को बताया कि नियमित जमानत (रेगुलर बेल) के लिए याचिका दाखिल की गई है। उन्होंने कहा कि अदालत द्वारा दी गई अंतरिम जमानत आज खत्म हो रही है। वकील के मुताबिक, मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को अब तक करीब 4.25 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। इसके अलावा 25 लाख रुपये का डिमांड ड्राफ्ट भी कोर्ट में सौंपा जा रहा है।

    कोर्ट ने फिलहाल जेल नहीं भेजने का दिया फैसला

    कोर्ट ने कहा कि आरोपी की तरफ से पर्याप्त रकम जमा कर दी गई है, इसलिए फिलहाल उन्हें दोबारा जेल नहीं भेजा जा रहा है। सुनवाई के दौरान अदालत ने राजपाल यादव से पूछा कि क्या उन्होंने लोन लिया था। इस पर अभिनेता ने जवाब दिया कि हाँ, उन्होंने लोन लिया था। हालांकि, कोर्ट ने यह भी कहा कि उन्हें पहले कई मौके दिए गए थे, लेकिन उस समय पैसे जमा नहीं किए गए।

    ये भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ पर सेंसर बोर्ड का एक्शन : A सर्टिफिकेट के साथ 21 बदलाव, खूनखराबे पर आपत्ति

    कोर्ट ने लगाई कड़ी फटकार

    सुनवाई के दौरान राजपाल यादव ने बताया कि 2016 में अदालत ने उन्हें 10 करोड़ 40 लाख रुपये चुकाने को कहा था। उन्होंने कहा कि उस समय वह अपने एक दोस्त की करीब 28 करोड़ रुपये की संपत्ति के कागजात भी कोर्ट में लाए थे।

    राजपाल यादव ने कहा कि उन्होंने कुछ रकम चुका दी थी, लेकिन दूसरी पार्टी पैसा लेने के बजाय उन्हें जेल भेजना चाहती थी। उनका कहना था कि जब वह जेल चले गए तो उनकी फिल्म का भी बड़ा नुकसान हुआ।

    ये भी पढ़ें: ‘सभी प्लेटफॉर्म से हटाएं…’ नोरा के 'सरके चुनर' गाने पर सरकार का एक्शन, CBFC को दिए जांच और हटाने के निर्देश

    फिल्म को हुआ करोड़ों का नुकसान

    राजपाल यादव ने अदालत में कहा कि उनकी फिल्म में करीब 22 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था। उनका दावा है कि इस मामले की वजह से फिल्म को करीब 17 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

    30 मार्च को होगी अगली सुनवाई

    अदालत ने साफ कहा कि अगर पूरा पैसा चुका दिया जाता है तो मामला खत्म हो सकता है। कोर्ट ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगली सुनवाई टाली नहीं जाएगी। अब इस केस की अगली सुनवाई 30 मार्च को होगी, जिसमें अदालत अंतिम फैसला कर सकती है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts