PlayBreaking News

ईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका?बेटे की शादी छोड़ व्हाइट हाउस लौटे ट्रंप, तेहरान ने बंद किया एयरस्पेस

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिर बढ़ गया है। ईरान ने अपना पश्चिमी एयरस्पेस बंद कर दिया है, जबकि ट्रंप ने कई कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। मिडिल ईस्ट में संभावित सैन्य कार्रवाई को लेकर दुनिया भर में चिंता बढ़ गई है।
Follow on Google News
बेटे की शादी छोड़ व्हाइट हाउस लौटे ट्रंप, तेहरान ने बंद किया एयरस्पेस
Donald Trump

वॉशिंगटन डीसी/तेहरान। मिडिल ईस्ट में एक बार फिर युद्ध जैसे हालात बनते नजर आ रहे हैं। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। हालात इतने गंभीर बताए जा रहे हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बेटे डॉन जूनियर की शादी में शामिल होने का कार्यक्रम तक रद्द कर दिया। वहीं दूसरी तरफ ईरान ने अपने पश्चिमी हिस्से का एयरस्पेस बंद कर दिया है, जिससे बड़े सैन्य टकराव की आशंका और तेज हो गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ईरान के खिलाफ नए सैन्य हमलों की तैयारी कर रहा है। हालांकि अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन वॉशिंगटन से लेकर तेहरान तक हलचल तेज हो चुकी है।

ट्रंप ने बेटे की शादी में जाने से किया इनकार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप इस वीकेंड अपने बेटे डॉन जूनियर की शादी में शामिल होने वाले थे, लेकिन अचानक उन्होंने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि, वह अपने बेटे और परिवार के साथ रहना चाहते थे, लेकिन सरकारी परिस्थितियों के कारण उन्हें वॉशिंगटन में रहना जरूरी लगा। उन्होंने मेमोरियल डे वीकेंड पर न्यू जर्सी जाने की योजना भी रद्द कर दी और व्हाइट हाउस लौट आए। इस फैसले को मौजूदा हालात की गंभीरता से जोड़कर देखा जा रहा है।

/img/15/1779545612076

हाई अलर्ट पर सेना और खुफिया एजेंसियां

अमेरिकी सेना और खुफिया एजेंसियों के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अपनी छुट्टियां रद्द कर दी हैं। जानकारी के अनुसार, व्हाइट हाउस में लगातार हाई लेवल मीटिंग्स चल रही हैं। ट्रंप ने ओवल ऑफिस में पत्रकारों से कहा कि, ईरान इस समय हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसके बाद यह अटकलें और तेज हो गईं कि अमेरिका जल्द कोई बड़ा सैन्य कदम उठा सकता है।

सुरक्षा मंत्रिमंडल के साथ हुई अहम बैठक

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप ने शुक्रवार को अपने सुरक्षा मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ अहम बैठक की। इसमें ईरान को लेकर सैन्य और कूटनीतिक विकल्पों पर चर्चा हुई। रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका ने ईरान को एक अंतिम प्रस्ताव भेजा है। अगर अगले 24 घंटे में बातचीत में कोई प्रगति नहीं होती, तो अमेरिका सैन्य कार्रवाई का आदेश दे सकता है।

ईरान ने बंद किया पश्चिमी एयरस्पेस

तनाव के बीच ईरान ने अपने पश्चिमी हिस्से का एयरस्पेस 25 मई तक बंद कर दिया है। ईरानी नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने NOTAM जारी करते हुए कहा कि कई एअरपोर्ट अब सीमित समय के लिए ही संचालित होंगे। साथ ही पहले जारी की गई कई उड़ानों की मंजूरी भी रद्द कर दी गई है। यह कदम किसी संभावित हमले या बड़े सैन्य अभ्यास की तैयारी का हिस्सा हो सकता है।

तेहरान के आसमान में बढ़ी सैन्य गतिविधियां

फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा और स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, तेहरान के मेहराबाद एअरपोर्ट के आसपास फाइटर जेट्स की गतिविधियां बढ़ गई हैं। कई लड़ाकू विमान लगातार उड़ान भरते देखे गए हैं। इसके बाद यूरोपीय एविएशन एजेंसियों ने कमर्शियल एअरलाइंस को इस क्षेत्र से दूर रहने की चेतावनी जारी की है।

उड़ानों पर बड़ा असर

ईरान के एयरस्पेस बंद होने का असर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी दिखाई देने लगा है।

एमिरेट्स एअरलाइंस की एडवाइजरी

  • यात्रियों को 3 घंटे पहले एअरपोर्ट पहुंचने की सलाह।
  • दुबई मेट्रो इस्तेमाल करने की अपील।
  • 31 मई तक की टिकट रीशेड्यूल या रिफंड की सुविधा।

एअर इंडिया का बयान

एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया और UAE की उड़ानें फिलहाल जारी रहेंगी, लेकिन यह स्थानीय प्रशासन की अनुमति पर निर्भर करेगा।

अमेरिका की ईरान को चेतावनी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने ईरान को कहा है कि अगर उसका प्रस्ताव ठुकराया गया तो हमले फिर शुरू हो सकते हैं। वहीं ईरान ने भी दो टूक कहा है कि, वह अपने संवर्धित यूरेनियम को लेकर किसी दबाव में नहीं झुकेगा। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने कहा कि अगर अमेरिका लगातार यूरेनियम भंडार का मुद्दा उठाता रहा तो बातचीत किसी नतीजे तक नहीं पहुंचेगी।

क्यों बढ़ा तनाव?

इस पूरे विवाद की जड़ ईरान का परमाणु कार्यक्रम और अमेरिका की सख्त नीति मानी जा रही है। फरवरी में अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर संयुक्त हमला किया था, जिसके जवाब में ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया था। इसके बाद 8 अप्रैल को अस्थायी युद्धविराम लागू हुआ था, लेकिन अब हालात फिर बिगड़ते नजर आ रहे हैं।

चर्चा में कतर से जुड़ा VIP विमान 
तनाव के बीच एक कतर सरकार से जुड़ा वीआईपी विमान तेहरान से रवाना होता देखा गया। यह प्रतिनिधिमंडल ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौते की कोशिशों के लिए वहां पहुंचा था। विमान ने सीधे कतर जाने के बजाय अलग रूट अपनाया, जिससे कयास और तेज हो गए।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts