‘सभी प्लेटफॉर्म से हटाएं…’नोरा के 'सरके चुनर' गाने पर सरकार का एक्शन, CBFC को दिए जांच और हटाने के निर्देश

नोरा फतेही और संजय दत्त का गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ विवादों में घिर गया है। ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन की शिकायत के बाद सरकार ने इस गाने को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने के निर्देश दिए हैं। गाने पर अश्लीलता और डबल मीनिंग लिरिक्स का आरोप लगा है। जानिए पूरा विवाद और सरकार का रुख।
Follow on Google News
नोरा के 'सरके चुनर' गाने पर सरकार का एक्शन, CBFC को दिए जांच और हटाने के निर्देश
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही और अभिनेता संजय दत्त पर फिल्माया गया नया गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ रिलीज के बाद से ही विवादों में घिर गया है। कन्नड़ पैन इंडिया फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का यह गाना अपने बोल और डांस स्टेप्स को लेकर सोशल मीडिया से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक चर्चा का विषय बना हुआ है।

    गाने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब इतना बढ़ गया है कि मामला सीधे केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तक पहुंच गया है। शिकायत मिलने के बाद सरकार ने सेंसर बोर्ड यानी CBFC को इस गाने के खिलाफ कार्रवाई करने और जरूरत पड़ने पर इसे सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटाने के निर्देश दिए हैं।

    AICWA ने जताई कड़ी आपत्ति

    इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने इस गाने को लेकर कड़ी आपत्ति जताई। संगठन का कहना है कि गाने के बोल और दृश्य अश्लीलता और डबल मीनिंग कंटेंट को बढ़ावा देते हैं। AICWA ने इस मामले में CBFC और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर तुरंत कार्रवाई की मांग की। संगठन का आरोप है कि ऐसे गाने कम उम्र के दर्शकों पर गलत प्रभाव डाल सकते हैं और भारतीय सिनेमा के मानकों के खिलाफ हैं। पत्र में यह भी कहा गया कि, फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री में इस तरह का कंटेंट लगातार बढ़ रहा है और कई बार जानबूझकर विवाद पैदा करने और सुर्खियां बटोरने के लिए ऐसे गाने बनाए जाते हैं।

    सरकार ने दिए कार्रवाई के निर्देश

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, AICWA की शिकायत मिलने के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सेंसर बोर्ड को इस मामले की जांच करने और जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। सरकार की ओर से कहा गया है कि, अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो इस गाने को यूट्यूब समेत सभी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटाया जाए।

    इतना ही नहीं, अधिकारियों ने यह भी संकेत दिया है कि भविष्य में फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में अश्लील या आपत्तिजनक कंटेंट की निगरानी और सख्त की जा सकती है। जरूरत पड़ने पर फिल्म प्रमाणन नियमों में संशोधन करने पर भी विचार किया जा सकता है।

    गाने के बोल और डांस स्टेप्स पर उठे सवाल

    ‘सरके चुनर तेरी सरके’ गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। हालांकि, इसके साथ ही कई लोगों ने इसके बोल और डांस मूव्स को लेकर आपत्ति जतानी शुरू कर दी। आलोचकों का कहना है कि, गाने के लिरिक्स डबल मीनिंग हैं और इनमें ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है जो अश्लीलता को बढ़ावा देते हैं। इसी वजह से कई लोगों ने इस गाने पर बैन लगाने की मांग भी उठाई। AICWA ने भी अपने पत्र में इस गाने को ‘गंभीर जन चिंता का विषय’ बताया है और कहा है कि इससे समाज में गलत संदेश जा सकता है।

    Featured News

    किस फिल्म का है यह गाना

    ‘सरके चुनर तेरी सरके’ आगामी कन्नड़ पैन इंडिया फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का हिस्सा है। इस फिल्म में ध्रुव सरजा मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी, रमेश अरविंद, वी रविचंद्रन, रेशमा नानाइया और जिस्सू सेनगुप्ता जैसे कई बड़े कलाकार भी शामिल हैं। इस फिल्म का निर्देशन प्रेम ने किया है और इसे केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है।

    पैन इंडिया स्तर पर रिलीज हुआ गाना

    इस गाने को फिल्म के आधिकारिक म्यूजिक पार्टनर आनंद ऑडियो ने कई भाषाओं में रिलीज किया था। इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में यूट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया गया था। रिलीज के बाद गाना तेजी से वायरल हुआ, लेकिन साथ ही विवाद भी बढ़ता गया।

    यह भी पढ़ें: नोरा-संजय का विवादित गाना बैन! YouTube से हटा 'सरके चुनर तेरी…' अश्लील लिरिक्स पर एक्शन

    फिल्म के प्रोडक्शन हाउस की बड़ी फिल्में

    ‘केडी: द डेविल’ को बनाने वाली कंपनी केवीएन प्रोडक्शंस पहले भी कई बड़ी फिल्मों का निर्माण कर चुकी है। इस प्रोडक्शन हाउस ने हाल ही में कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया है। जिनमें थलापति विजय की फिल्म ‘जना नायकन’ और सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स’ शामिल हैं। इसी वजह से ‘केडी: द डेविल’ भी एक बड़े बजट की पैन इंडिया फिल्म मानी जा रही है।

    अश्लील कंटेंट पर सख्त हो सकती है नीति

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला केवल एक गाने तक सीमित नहीं रह सकता। अगर जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो सरकार फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री में कंटेंट मॉनिटरिंग को और सख्त करने पर विचार कर सकती है। संभावना है कि, भविष्य में फिल्मों और म्यूजिक वीडियो के लिए सेंसर नियमों में बदलाव भी किया जाए ताकि सार्वजनिक रूप से आपत्तिजनक माने जाने वाले कंटेंट को नियंत्रित किया जा सके।

    Breaking News

    सोशल मीडिया पर भी छिड़ी बहस

    इस विवाद के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों की राय बंटी हुई नजर आ रही है। कुछ लोग गाने को सिर्फ मनोरंजन का हिस्सा बता रहे हैं, जबकि कई यूजर्स इसे अश्लील और अनावश्यक विवाद पैदा करने वाला कंटेंट कह रहे हैं। ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर इस गाने को लेकर लगातार बहस चल रही है।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts