Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राजगढ़ :21 किलोमीटर दूर रबड़ी खाने निकले थे दो दोस्त, ट्राले की टक्कर से सिर फूटा, दिल- फेफड़े 20 फीट दूर मिले

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवे पर अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। बाइक चला रहा संजय सड़क पर घिसटते हुए एक ओर जा गिरा, जबकि पीछे बैठा प्रेम सीधे सड़क के बीच जा गिरा। 
21 किलोमीटर दूर रबड़ी खाने निकले थे दो दोस्त, ट्राले की टक्कर से सिर फूटा, दिल- फेफड़े 20 फीट दूर मिले

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा खिलचीपुर थाना क्षेत्र के दोलाज गांव के पास एनएच-52 पर हुआ। दोनों दोस्त राजस्थान बॉर्डर की ओर रबड़ी खाने जा रहे थे, तभी उनकी बाइक फिसल गई और पीछे बैठा युवक तेज रफ्तार ट्राले की चपेट में आ गया।

रबड़ी खाने निकले थे दोनों दोस्त

जानकारी के मुताबिक, ब्यावरा निवासी संजय रजक और उसका दोस्त प्रेम उर्फ मामा गोस्वामी मंगलवार को बाइक से राजस्थान बॉर्डर की ओर निकले थे। किसी परिचित ने उन्हें बताया था कि वहां अच्छी रबड़ी मिलती है। इसी वजह से दोनों करीब 21 किलोमीटर दूर जाने के लिए रवाना हुए थे। रास्ते में दोनों दोलाज गांव के श्मशान घाट के सामने स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर पहुंचे, जहां यह हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें: MP कैबिनेट बैठक: मध्यप्रदेश में तबादलों को मिली 24 घंटे की राहत, आज रात 12 बजे तक मौका

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवे पर अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। बाइक चला रहा संजय सड़क पर घिसटते हुए एक ओर जा गिरा, जबकि पीछे बैठा प्रेम सीधे सड़क के बीच जा गिरा। इसी दौरान भोजपुर की ओर से खिलचीपुर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्राला वहां से गुजर रहा था। प्रेम ट्राले की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

साथी गंभीर रूप से घायल

हादसे में बाइक चला रहा संजय रजक भी घायल हुआ है। उसके पैर में चोट आई है और उसका इलाज कराया जा रहा है। संजय ने बताया कि दोनों किसी काम से खिलचीपुर आए थे। वहीं उन्हें राजस्थान बॉर्डर पर मशहूर रबड़ी मिलने की जानकारी मिली, जिसके बाद वे वहां जाने के लिए निकल पड़े थे।

Breaking News

पुलिस ने ट्राला जब्त किया

हादसे के बाद ट्राला चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी कराई। बाद में ट्राले को रोककर जब्त कर लिया गया और उसे थाने लाया गया। थाना प्रभारी कमल सिंह गहलौत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई की।

मामले की जांच शुरू

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए खिलचीपुर अस्पताल भेज दिया है। वहीं घायल युवक के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। प्रेम गोस्वामी मजदूरी का काम करता था, जबकि संजय रजक बस कंडक्टर बताया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में बाइक के अनियंत्रित होकर फिसलने को दुर्घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts