PlayBreaking News

MP कैबिनेट बैठक:मध्यप्रदेश में तबादलों को मिली 24 घंटे की राहत, आज रात 12 बजे तक मौका

मध्यप्रदेश कैबिनेट बैठक में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादलों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। सरकार ने ट्रांसफर की समय सीमा को एक दिन के लिए बढ़ा दिया है। अब प्रदेश में सामान्य तबादले आज रात 12 बजे तक किए जा सकेंगे। 
Follow on Google News
मध्यप्रदेश में तबादलों को मिली 24 घंटे की राहत, आज रात 12 बजे तक मौका

भोपाल मंत्रालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई और कई अहम फैसलों को मंजूरी दी गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रशासनिक, विकास कार्यों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर बड़े निर्णय लिए गए।

सरकारी तबादलों की समय सीमा में बढ़ोतरी

कैबिनेट बैठक में सबसे बड़ा फैसला सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादलों को लेकर लिया गया। पहले प्रदेश सरकार ने तबादलों की अंतिम तारीख 15 जून रात 12 बजे तय की थी। लेकिन अब इसे एक दिन बढ़ाकर 16 जून रात 12 बजे तक कर दिया गया है। इसका मतलब है कि अब सरकारी विभागों में तबादले एक दिन और किए जा सकेंगे। एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप ने बताया कि यह फैसला मंत्रियों के आग्रह पर लिया गया है, ताकि विभागों में आवश्यक बदलाव और सुधार किए जा सकें।

यह भी पढ़ें: MP Transfer List 2026: मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 156 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले

तबादला नीति में मिली राहत

सरकार के इस निर्णय से उन अधिकारियों और कर्मचारियों को राहत मिली है, जिनके ट्रांसफर आदेश अभी तक जारी नहीं हो पाए थे। अब विभागों को अतिरिक्त 24 घंटे का समय मिल गया है, जिससे प्रशासनिक कामकाज और नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया जा सकेगा।

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट पर बड़ा अपडेट

कैबिनेट बैठक में इंदौर मेट्रो रेल परियोजना को लेकर भी बड़ा निर्णय लिया गया। इस परियोजना की शुरुआत वर्ष 2017 में लगभग 7515 करोड़ रुपए की लागत से की गई थी। लेकिन बाद में एलाइनमेंट में बदलाव और कुछ हिस्सों को अंडरग्राउंड किए जाने के कारण इसकी लागत बढ़ गई।

अब इस परियोजना की अनुमानित लागत बढ़कर लगभग 12900 करोड़ रुपए हो गई है। इंदौर मेट्रो का कुल नेटवर्क लगभग 31 किलोमीटर का है। सरकार ने इसके लिए संशोधित स्वीकृति भी जारी की है। इस फैसले के बाद परियोजना को और गति मिलने की उम्मीद है और इंदौर शहर में मेट्रो सेवा के विस्तार की प्रक्रिया तेज होगी।

यह भी पढ़ें: भोपाल में 4000 चयनित शिक्षकों का प्रदर्शन! DPI कार्यालय का घेराव, ज्वाइनिंग में देरी से नाराज शिक्षक सड़क पर उतरे

योग दिवस पर बड़ा आयोजन, राष्ट्रपति रहेंगी शामिल

कैबिनेट बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के जबलपुर में राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी शामिल होंगी। सरकार इस आयोजन को बड़े स्तर पर करने की तैयारी में जुटी हुई है। इसमें बड़ी संख्या में लोग, छात्र और अधिकारी भाग लेंगे।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts