Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बारोल गौशाला की बाउंड्री बनाए बिना डकारी राशि:सरपंच-सचिव पर आरोप, जनसुनवाई में की गई शिकायत

खिलचीपुर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बारोल की गौशाला बाउंड्री निर्माण की राशि फर्जी तरीके से निकालने की शिकायत राजगढ़ जनसुनवाई में की गई है। शिकायतकर्ता ने गौशाला की व्यवस्थाओं और पंचायत के कामकाज को लेकर भी कई आरोप लगाए हैं।
सरपंच-सचिव पर आरोप, जनसुनवाई में की गई शिकायत
बारोल गौशाला की बाउंड्री बनाए बिना डकारी राशि

खिलचीपुर। शिकायतकर्ता ने गौशाला की बाउंड्री निर्माण राशि निकालने और निर्माण नहीं कराने का आरोप लगाया है। वहीं सचिव ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि गौशाला में पर्याप्त व्यवस्था मौजूद है।

जनसुनवाई में की गई शिकायत

कैलाश तंवर पिता मोहनलाल, निवासी ग्राम बारोल ने मंगलवार को राजगढ़ जनसुनवाई में शिकायत करते हुए बताया कि ग्राम पंचायत बारोल में गौशाला बनी हुई है, लेकिन वहां गायों की देखभाल सही ढंग से नहीं की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि आए दिन गायें भूख से मर रही हैं।

China Artificial Sun : चीन क्यों बना रहा है Artificial Sun, जानिए कैसे बदलेगी इससे दुनिया

बाउंड्री निर्माण की राशि निकालने का आरोप

शिकायत में कहा गया है कि गौशाला में बाउंड्री का निर्माण होना है, लेकिन उसके निर्माण की समस्त राशि सरपंच राजू सेन और सचिव द्वारा फर्जी तरीके से निकाल ली गई है। आरोप है कि आज तक उक्त बाउंड्री का निर्माण नहीं कराया गया है।

Breaking News

पंचायत में नहीं आने और पैसे मांगने का आरोप

शिकायतकर्ता का कहना है कि सरपंच और सचिव कभी भी ग्राम पंचायत में नहीं आते हैं, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि समग्र आईडी में नाम जोड़ने जैसे कार्यों के लिए भी पैसे मांगे जाते हैं और बिना पैसे काम नहीं करने की बात कही जाती है।

आदिवासी बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ : धार में कोई स्कूल शिक्षक के घर  लग रहा तो कोई पेड़ के नीचे, जिम्मेदारों को नौनिहालों की फिक्र नहीं

सचिव ने आरोपों से किया इनकार

इसको लेकर खिलचीपुर सीईओ गोविंद सिंह सोलंकी से पक्ष जानने के लिए फोन किया गया, लेकिन उनका पक्ष नहीं मिल सका। वहीं ग्राम पंचायत बारोल के सचिव रतन लोधा ने कहा, काम के बदले मैंने किसी से पैसा नहीं मांगे। गोशाला में 120 गाय हैं, पर्याप्त भूसा है और मैं अभी पंचायत में ही हूं।

Edited By: Rohit Sharma

Ramesh Dangi
By Ramesh Dangi

Latest Posts