PlayBreaking News

Rajgarh News : खड़े कंटेनर से टकराई कार, महिला समेत 3 की मौत, दो गंभीर, अयोध्या से महाराष्ट्र लौट रहे थे कार सवार

Follow on Google News
Rajgarh News : खड़े कंटेनर से टकराई कार, महिला समेत 3 की मौत, दो गंभीर, अयोध्या से महाराष्ट्र लौट रहे थे कार सवार
राजगढ़। जिले के पचोर में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार खड़े कंटेनर से जा टकराई। इस हादसे में एक महिला समेत 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए शाजापुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा कि अयोध्या से महाराष्ट्र लौटते समय कार सवारों की कार हादसे का शिकार हुई।

कार का अगला हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त

जानकारी के मुताबकि, महाराष्ट्र के सोलापुर निवासी कुछ लोग कार से उत्तरप्रदेश के अयोध्या गए थे। जब वह लौट रहे थे तब उनकी कार राजगढ़ जिले के पचोर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सरेड़ी गांव के पास हादसे का शिकार हो गई। सुबह करीब 9.30 बजे उनकी तेज रफ्तार कार खड़े कंटेनर में जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार सवार 5 में से 3 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दो गंभीर घायल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद शाजापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया था। बाद में उन्हें इंदौर रेफर कर दिया गया।

हादसे में इनकी हुई मौत

पचोर थाना पुलिस ने बताया कि ये हादसा सोमवार सुबह 9:30 बजे करीब सरेड़ी गांव के पास हुआ। इसमें कार सवार अत्तार रमिला पति मजबूल अहमद (30), हमजी खान पिता आमीन अत्तार (35), भगवान दगडू पंवार (32) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दिलावर और अनिल पाटिल गंभीर घायल हो गए।

सभी एक ही कंपनी में कार्यरत और अयोध्या घूमने गए थे

बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग सोलापुर की एक ही कंपनी में कार्यरत थे। सोलापुर (महाराष्ट्र) के भगवान पंवार के साथ अयोध्या घूमने के लिए पहुंचे थे। पंवार ने रविवार शाम अयोध्या से लौटने की जानकारी दी थी। वह ही कार चला रहा था। हादसा इतना भीषण था कि दरवाजा फंस गया था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। ये भी पढ़ें- Bhopal News : हमीदिया की नई बिल्डिंग में फॉल सिलिंग गिरी, इमरजेंसी वॉर्ड में बाल-बाल बचे ड्यूटी डॉक्टर
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts