Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

होर्मुज स्ट्रेट में गुजरात का एक और जहाज डूबा :सभी 14 क्रू मेंबर्स सुरक्षित, ड्रोन से हमले की आशंका

ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स यानी IRGC ने दावा किया है कि बुधवार शाम से अब तक करीब 30 जहाज ईरान की मंजूरी के साथ होर्मुज स्ट्रेट से गुजर चुके हैं।
Follow on Google News
सभी 14 क्रू मेंबर्स सुरक्षित, ड्रोन से हमले की आशंका

तेल अवीव। ईरान युद्ध के बीच होर्मुज स्ट्रेट में गुजरात का एक और मालवाहक जहाज डूब गया। 'हाजी अली' नाम का यह जहाज 13 मई की सुबह ओमान के समुद्री क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी उससे कोई ड्रोन या मिसाइल जैसा हथियार टकरा गया। हादसे के बाद जहाज में आग लग गई, हालांकि ओमान कोस्टगार्ड ने सभी 14 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया।

लाइफ बोट से बचाई गई क्रू मेंबर्स की जान

जहाज में मौजूद क्रू मेंबर्स ने बताया कि धमाके जैसी आवाज के बाद हालात तेजी से बिगड़ने लगे। आग फैलने पर सभी 14 क्रू मेंबर्स ने तुरंत लाइफ बोट की मदद से जहाज छोड़ दिया। फिलहाल सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब होर्मुज स्ट्रेट और आसपास के समुद्री इलाकों में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

यह भी पढ़ें: भारत की ओर बढ़ा MV Sunshine! होर्मुज से सुरक्षित निकला 15वां LPG टैंकर, इंडियन नैवी कर रही निगरानी

पहले भी निशाना बन चुका है भारतीय जहाज

इससे पहले 7 मई को गुजरात के द्वारका का ही एक और मालवाहक जहाज MSV AL फैज नूरे सुलेमानी-I अमेरिका और ईरान की नौसेनाओं के बीच हुई फायरिंग की चपेट में आ गया था। लगातार हो रही घटनाओं ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार और भारतीय जहाजों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें: UN में अमेरिका : ईरान के तेवर ठंडे पड़े, होर्मुज में जबरन जहाजों की नाकाबंदी कर रहा, भारत सहित 113 देशों ने किया समर्थन

भारत ने जताई कड़ी आपत्ति

भारत के विदेश मंत्रालय ने ओमान तट पर हुए हमले की निंदा की है। मंत्रालय ने कहा कि व्यावसायिक जहाजों और आम नाविकों को निशाना बनाना किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। भारत ने समुद्री रास्तों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और ऐसे हमलों को रोकने की मांग की है।

Twitter Post

होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा तनाव

ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स यानी IRGC ने दावा किया है कि बुधवार शाम से अब तक करीब 30 जहाज ईरान की मंजूरी के साथ होर्मुज स्ट्रेट से गुजर चुके हैं। ईरानी मीडिया के मुताबिक चीन के जहाजों को भी ईरान के मैनेजमेंट प्रोटोकॉल के तहत इस समुद्री रास्ते से गुजरने में मदद दी जा रही है। वहीं ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट व्यापारिक जहाजों के लिए खुला है, लेकिन उन्हें ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा।

Breaking News

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स

  • तेहरान में 80% मरम्मत पूरी

ईरानी मीडिया के मुताबिक, युद्ध में प्रभावित राजधानी तेहरान के ज्यादातर इलाकों में मरम्मत का काम पूरा हो चुका है। हमलों में 60 हजार से ज्यादा इमारतें प्रभावित हुई थीं।

  • यूरोप में जेट फ्यूल संकट गहराया

IEA की रिपोर्ट के अनुसार होर्मुज संकट का असर अब यूरोप तक पहुंच गया है। जेट फ्यूल की सप्लाई मार्च के मुकाबले अप्रैल में काफी घट गई है।

  • लेबनान में मौतों का आंकड़ा बढ़ा

इजराइली हमलों में अब तक 2,896 लोगों की मौत हो चुकी है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मृतकों में बड़ी संख्या बच्चों की भी है।

  • IRGC नेटवर्क पर अमेरिका का बड़ा ऐलान

अमेरिकी विदेश विभाग ने ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के फंडिंग नेटवर्क की जानकारी देने वालों के लिए 15 मिलियन डॉलर इनाम घोषित किया है।

  • सऊदी अरब पर गुप्त हमलों का दावा

रॉयटर्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मार्च में सऊदी अरब ने ईरान पर जवाबी गुप्त हमले किए थे। हालांकि इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts