PlayBreaking News

Gold Silver Price Today:सोना ₹182 महंगा होकर ₹1.61 लाख के पार, चांदी ₹527 सस्ती; इस साल ₹28 हजार उछला गोल्ड

सोने की कीमत ₹182 बढ़कर ₹1.61 लाख के पार पहुंच गई जबकि चांदी ₹527 सस्ती हुई है। इस साल सोने में ₹28 हजार का बड़ा उछाल देखा गया है।
Follow on Google News
सोना ₹182 महंगा होकर ₹1.61 लाख के पार, चांदी ₹527 सस्ती; इस साल ₹28 हजार उछला गोल्ड
AI Generated Image

देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। आज 24 कैरेट सोने के दाम में तेजी दर्ज की गई जबकि चांदी की कीमत में गिरावट आई। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 182 रुपए महंगा होकर 1.61 लाख रुपए के पार पहुंच गया। वहीं 1 किलो चांदी का भाव 527 रुपए टूटकर 2.87 लाख रुपए पर आ गया है।

सोने का भाव (IBJA के अनुसार)

सोना भाव (10 ग्राम)
24 कैरेट ₹161159
22 कैरेट ₹147622
18 कैरेट ₹120869
14 कैरेट ₹94278

2026 में अब तक सोना ₹28 हजार महंगा

इस साल सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने की कीमत करीब 1.33 लाख रुपए थी जो अब बढ़कर 1.61 लाख रुपए से ऊपर पहुंच गई है। यानी सिर्फ कुछ महीनों में सोना करीब 28 हजार रुपए महंगा हो चुका है। वहीं चांदी की कीमत भी तेजी से बढ़ी है। साल की शुरुआत में चांदी 2.30 लाख रुपए प्रति किलो थी जो अब 2.87 लाख रुपए तक पहुंच चुकी है। इस दौरान चांदी करीब 57 हजार रुपए महंगी हुई है।

ये भी पढ़ें: Share Market Today: सेंसेक्स में 790 अंक की तेजी, निफ्टी 277 अंक चढ़कर 23689 पर बंद; फार्मा इंडेक्स 2.74% चढ़ा

जनवरी में बना था ऑलटाइम हाई

सोने और चांदी दोनों ने इस साल रिकॉर्ड स्तर भी छुआ था। 29 जनवरी 2026 को सोने ने 1.76 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम का ऑलटाइम हाई बनाया था। वहीं चांदी भी 3.86 लाख रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई थी। इसके बाद से बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है और निवेशकों की नजर अंतरराष्ट्रीय बाजार और सरकारी नीतियों पर बनी हुई है।

सरकार ने बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी

केंद्र सरकार ने सोना और चांदी के आयात पर लगने वाली ड्यूटी में बड़ा बदलाव किया है। सरकार ने इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी है। इसमें सोने पर 10% बेसिक कस्टम ड्यूटी और 5% एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस (AIDC) लगाया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों पर असर देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: MP में दूध फिर महंगा: सांची ने बढ़ाई कीमतें, जानें नए रेट और कब से लागू होंगे बदलाव

पीएम मोदी ने लोगों से की खास अपील

प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार दो दिन यानी 10 और 11 मई को देशवासियों से एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की थी। पीएम मोदी ने कहा था कि पहले संकट के समय लोग देशहित में सोना दान कर देते थे। आज दान की जरूरत नहीं है लेकिन विदेशी मुद्रा बचाने के लिए लोगों को एक साल तक सोने के गहने खरीदने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि देशहित में विदेशी मुद्रा बचाना भी देशभक्ति का हिस्सा है और हर नागरिक को इसमें योगदान देना चाहिए।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts